Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: अधिकारी नहीं सुन रहे हैं मंत्री जी की
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: अधिकारी नहीं सुन रहे हैं मंत्री जी की

RNS INDIA NEWS 22/04/2022
rns featured image new

 देहरादून। राज्‍य के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री की अधिकारी सुन ही नहीं रहे हैं, जी हां ये हम नही कह रहे हैं  बल्कि पिछले साल दिए गये मंत्री के आदेशों का पालन न होना इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। एक ओर प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कालेजों में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के तीन राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें नहीं लग पाई हैं। इसके अलावा कई सरकारी अस्पतालों में भी एमआरआई और सिटी स्कैन की सुविधा तक नहीं है।

प्रदेश में चार राजकीय मेडिकल कालेज चल रहे हैं। इसमें देहरादून, हल्द्वानी, श्रीनगर और अल्मोड़ा मेडिकल कालेज शामिल है। हरिद्वार, पिथौरागढ़ और रुद्रपुर में भी नए मेडिकल कालेज का निर्माण किया जा रहा है। पिछले साल दिसंबर में स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें स्थापित करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक राजकीय मेडिकल कालेज देहरादून में ही एमआरआई सुविधा शुरू हो पाई है।

जबकि राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी, श्रीनगर, अल्मोड़ा में एमआरआई मशीन लगी ही नहीं है। प्रदेश के मेडिकल कालेजों में ही जब एमआरआई मशीनें नहीं हैं तो सरकारी अस्पतालों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। कई सरकार जिला, उप जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सिटी स्कैन की सुविधा तक नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को फिर निर्देश दिए कि हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर मेडिकल कालेज को शीघ्र एमआरआई मशीनें उपलब्ध कराई जाएं। जिससे उपचार के लिए मेडिकल कालेजों में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धूप में बैठकर एक घंटे का मौन उपवास करेंगे हरीश रावत
Next: उत्तराखंड के ट्रांसपोर्टर भी नहीं दे रहे टैक्स, परिवहन विभाग वसूली करने में नाकाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.