Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड में पहली बार गुलदार को लगाया गया रेडियो कॉलर
  • उत्तराखंड

उत्तराखण्ड में पहली बार गुलदार को लगाया गया रेडियो कॉलर

RNS INDIA NEWS 29/09/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में गुलदारों के आबादी में घुसने और हमला करने की खबरें रोजमर्रा की बात हैं। 70 फीसदी से ज्यादा वन क्षेत्र वाले राज्य में जंगलों से सटे इलाकों में लोग खौफ में जीते हैं। इससे निजात पाने के लिए उत्तराखंड में गुलदारों को रेडियो कॉलर किया जा रहा है ताकि उन पर हर समय नजर रखी जा सके। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 15 गुलदारों को कॉलर किया जा रहा है। मंगलवार को हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन में एक गुलदार को सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर किया गया। इस गुलदार को सुबह साढ़े तीन बजे जंगल में छोड़ दिया गया। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसके लिए राजाजी टाइगर रिजर्व के रायवाला क्षेत्र, हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन और देहरादून फॉरेस्ट डिवीजन से लगे आबादी क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है। इन तीनों जगह से पांच-पांच गुलदार को रेडियो कॉलर करने की योजना बनाई गई है। हरिद्वार में पिछले दिनों आबादी क्षेत्र से एक गुलदार को रेस्क्यू किया गया था जो पिछले दो महीने से क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना हुआ था। मंगलवार को भारतीय वन्य जीव संस्थान के साइंटिस्टों, उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन, हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन के ऑफिसर्स की मौजूदगी में इस गुलदार को सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाने के बाद जंगल में रिलीज कर दिया गया।
देश में मानव-वन्यजीव संघर्ष, खासकर गुलदार के हमलों के मामलों में उत्तराखंड सबसे अग्रणी राज्यों में से एक है। यहां अन्य जंगली जानवरों के हमले में मारे जाने वाले लोगों में सबसे ज्यादा गुलदार के ही शिकार होते हैं। देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश से लगे राजाजी टाइगर रिजर्व मोतीचूर रेंज का रायवाला का क्षेत्र तो इसके लिए देश में हॉट स्पॉट के रूप में जाना जाता है। हरिद्वार फॉरेस्ट डिवीजन में एक गुलदार को सफलतापूर्वक रेडियो कॉलर करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया। पिछले पांच सालों में रायवाला के करीब दस किलोमीटर एरिया में गुलदार 26 से अधिक लोगों को मार चुके हैं। इस क्षेत्र में करीब दो दर्जन गुलदार हैं, जिनकी मौजूदगी कैमरे ट्रैप में सामने आई है। इस क्षेत्र से भी पांच गुलदारों को कॉलर करने की योजना है।
उत्तराखंड के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस कहते हैं कि उत्तराखंड में पहली बार गुलदार को रेडियो कॉलर किया गया है। अगले 7 से आठ महीने में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लिए जाने वाले सभी 14 अन्य गुलदार को भी कॉलर कर लिया जाएगा। डब्लूआईआई के डायरेक्टर धनंजय मोहन का कहना है कि गुलदारों को रेडियो कॉलर किए जाने से मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में मदद मिलेगी। रेडियो कॉलर लगने से रेजिडेंशियल एरिया में आने के आदी हो चुके इन गुलदारों की पल-पल की लोकेशन मिलती रहेगी। इससे गुलदार के आने-जाने का रास्ता मालूम हो सकेगा और यह जानकारी भी मिल पाएगी कि गुलदार किस समय जंगल छोड़ रेजिडेंशियल एरिया की ओर मूव करते हैं? क्या गुलदारों के व्यवहार में कोई चेंज आ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म
Next: बसोड़ी के ग्रामीणों ने पहली बार देखा ‘विधायक’

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 22.30.18
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.