Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म
  • हरिद्वार

शादी का झांसा देकर नर्स से दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 29/09/2020
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर में एक नर्स के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली और शादी करने के बाद भी नर्स के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी युवक समेत दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक के भाइयों ने नर्स के घर पहुंच कर उसको धमकाया और जान से मारने की धमकी तक दी।
पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर स्थित एक अस्पताल की नर्स की दोस्ती वर्ष 2016 में जीशान कुरैशी उर्फ आफताब अली पुत्र कल्लन निवासी राम रहीम कॉलोनी ज्वालापुर से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। नर्स का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। नर्स के ज्वालापुर स्थित आवास में भी आकर जबरन युवक ने संबंध बनाए थे। लॉकडाउन के दौरान युवक नर्स को जबरदस्ती रोशनाबाद ले गया। जहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बीते 3 जून को युवक ने अपनी बिरादरी में निकाह कर लिया। जब इस बात का पता नर्स को चला तो उसने युवक से बातचीत की। आरोप है कि युवक ने नर्स के साथ दूसरी शादी करने का वादा किया और 30 जून को नर्स को लेकर युवक कोर्ट पहुंचा। आरोप है कि यहां चार खाली स्टांप पेपर पर नर्स के हस्ताक्षर करा लिए। युवक का कहना था कि अब कोर्ट मैरिज हो गई है। आरोप है कि 5 जुलाई को दोबारा युवक ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। नर्स ने जब कोर्ट मैरिज के कागजात मांगे तो उसने कागजात देने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जुलाई माह में आरोपी जीशान के भाई सलमान और फरमान नर्स के ज्वालापुर स्थित आवास पर आए। जहां उन्होंने नर्स को जान से मारने की धमकी दी। नर्स ने इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। अंत में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी जीशान, सलमान और फरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
नर्स का आरोप है कि आरोपी युवक जीशान एंबुलेंस चलाने का काम करता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात जीशान से हुई थी। नर्स का आरोप है कि झूठा आश्वासन देकर युवक ने उससे तीन लाख रुपये भी लिए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मदकोट-बोना में रास्ते बंद होने से आलू-राजमा डंप
Next: उत्तराखण्ड में पहली बार गुलदार को लगाया गया रेडियो कॉलर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
  • हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
  • मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.