Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड लोक वाहिनी ने की पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाने की मांग
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड लोक वाहिनी ने की पाकिस्तान को सख्त सबक सिखाने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना करते हुए इसे आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम बताया है। संगठन ने स्पष्ट कहा कि वह देश की सेना और सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उलोवा ने कहा कि पाकिस्तान आजादी के समय से ही भारतीय उपमहाद्वीप में धार्मिक उन्माद और अशांति फैलाकर क्षेत्र की प्रगति में बाधा उत्पन्न करता रहा है। जेहाद के नाम पर उग्रवादी कैंप संचालित कर वह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में आतंकवादियों की आपूर्ति का केंद्र बना हुआ है। संगठन का कहना है कि पाकिस्तान की इन साजिशों का शिकार भारत में अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर का बहुसंख्यक समुदाय भी लगातार होता रहा है, जिससे देश की धर्मनिरपेक्ष छवि धूमिल हुई है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड एक सैनिक बहुल प्रदेश है, इसलिए इस प्रकार की सैन्य कार्रवाई का असर राज्य पर भी पड़ता है। उन्होंने कर्नल सोफिया, विंग कमांडर ब्योमिका सिंह और विदेश सचिव द्वारा भारत सरकार का पक्ष मजबूती से रखने और मीडिया के समक्ष नियमित रूप से प्रेस विज्ञप्तियां जारी करने की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक और अनुकरणीय बताया। संगठन ने भारत सरकार से मांग की है कि पाकिस्तान को उसके कृत्यों का कठोर सबक सिखाया जाए। बैठक में एडवोकेट जगत रौतेला, दयाकृष्ण कांडपाल, रेवती विष्ट, पूरन चंद्र तिवारी, अजय मित्र विष्ट, अजय मेहता, मो. अनिसुद्दीन और जंगबहादुर थापा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 महिलाओं को ब्यूटी पार्लर कोर्स के प्रमाण-पत्र बांटे
Next: मंत्री रेखा आर्या ने की एकल महिला स्वरोजगार योजना, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं की नियुक्ति, महिला कल्याण कोष, नन्दा गौरा योजना आदि की समीक्षा

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.