Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड को हाईवे चौड़ीकरण के लिए मिले 2500 करोड़, सीएम ने जताया आभार
  • देहरादून

उत्तराखंड को हाईवे चौड़ीकरण के लिए मिले 2500 करोड़, सीएम ने जताया आभार

RNS INDIA NEWS 08/02/2023
rns featured image new

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड से जुड़ दो राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण के लिए 2500 करोड़ से अधिक का बजट मंजूर कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी की ओर से इस संदर्भ में ट्वीट कर जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार सुबह ट्वीट कर बताया कि देहरादून जिले में भानियावाला से ऋषिकेश तक हाईवे को फोर लेन करने के लिए 1036 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस राशि से 21 किमी एनएच का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। जिसमें भानियावाला से जौलीग्रांट तक एलिवेटेड रोड के साथ ही सात मोड पर फ्लाईओवर और अंडर पास भी शामिल हैं। इसके साथ ही इस बजट में हाईवे चौड़ीकरण परियोजना में आने वाली जमीन का मुआवजा भी शामिल किया गया है। इसी तरह बरेली सितारगंज हाईवे चौड़ीकरण के लिए 1464 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इस परियोजना के तहत हाईवे के 12 किमी उत्तराखंड के हिस्से में भी काम होगा। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ने बरेली पीलीभाती हाईवे परियोजना के तहत सितारगंज बाईपास निर्माण की भी ट्वीट कर जानकारी दी है। प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से इन परियोजनाओं के लिए बजट मांगा था जिसके बाद अब केंद्र ने बजट मंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के तहत आने वाली इन परियोजनाओं पर अब जल्द काम शुरू कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया आभार:  राज्य की दो हाईवे परियोजनाओं के चौड़ीकरण के लिए 2500 करोड़ से अधिक की राशि मंजूर होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री की ओर से राज्य से जुड़ी हाईवे परियोजनाओं के लिए बजट मंजूर होने के संदर्भ में ट्वीट किए जाने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने भी ट्वीट किया और केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हाईवे और इंफ्रे प्रोजेक्ट पर बड़े स्तर पर काम चल रहा है और नया बजट मंजूर होने के बाद इस काम में तेजी आऐगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द इन परियोजनाओं का काम पूरा होगा। उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री व क्षेत्रीय सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि इस सड़क की मंजूरी से स्थानीय लोगों के साथ ही उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों के लिए आसानी होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जी-20 की थीम पर विश्वविद्यालयों में होंगे सेमिनारः धन सिंह
Next: प्रशिक्षित बेरोजगारों ने किया शिक्षा मंत्री आवास का घेराव, शिक्षक भर्ती दोबारा कराने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.