Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रशिक्षित बेरोजगारों ने किया शिक्षा मंत्री आवास का घेराव, शिक्षक भर्ती दोबारा कराने की मांग
  • देहरादून

प्रशिक्षित बेरोजगारों ने किया शिक्षा मंत्री आवास का घेराव, शिक्षक भर्ती दोबारा कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 08/02/2023
07 (29)

देहरादून। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से देहरादून पहुंचे सैकड़ों बीएड तथा डायट डीएलएड प्रशिक्षितों ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर शिक्षामंत्री आवास का घेराव किया। प्रशिक्षितों का कहना है की विभाग ने सहायक अध्यापक प्राथमिक के रिक्त पदों पर वर्ष 2018, वर्ष 2020 तथा 2021 में लगभग 3000 पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी, मगर चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने पर भी विभाग अभी तक नियुक्ति प्रक्रिया को पूर्ण नही कर सका है। इससे उम्र की सीमा को पार कर चुके प्रशिक्षित बेरोजगार आक्रोशित हैं। महासंघ के पूर्व मीडिया प्रभारी अरविंद राणा का कहना है कि वो विगत लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर वार्ता कर रहे हैं मगर विभाग नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू करने को लेकर कोई ठोस कार्यवाही नहीं कर रहे है, जिससे प्रशिक्षित बेरोजगार हताश और निराश है। सीमांत जनपद बागेश्वर से पहुंचे नरेंद्र रौतेला ने अपने संबोधन में कहा की उनकी राजकीय सेवा के लिए निर्धारित उम्र की सीमा पूरी हो चुकी है और गतिमान भर्ती ही उनके चयन की एक मात्र उम्मीद है भविष्य में होने वाली भर्ती में उनका आवेदन कर पाना संभव नहीं है। अतः विभाग भर्ती को यथाशीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया को शुरू कर देना चाहिए। महासंघ की महिला प्रदेश अध्यक्ष संगीता शाह ने कहा की सरकार को जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करें, वरना प्रशिक्षित बेरोजगारों को मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। शिक्षा मंत्री आवास पर राजीव राणा, मनोज, भारत, प्रवीण खजाना, राकेश, प्रीति, मधु, रेखा, रिंकी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड को हाईवे चौड़ीकरण के लिए मिले 2500 करोड़, सीएम ने जताया आभार
Next: नैनीताल में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.