Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड की सोनिया ने कयाकिंग में जीता स्वर्ण पदक
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

उत्तराखंड की सोनिया ने कयाकिंग में जीता स्वर्ण पदक

RNS INDIA NEWS 13/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी की झील में आयोजित तीन दिवसीय कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन पर कयाकिंग के-1-500 मीटर रेस में उत्तराखंड की पी. सोनिया देवी ने स्वर्ण पदक जीता। सोनिया ने बीते दिन के-2-500 मीटर रेस में भी अपनी जोड़ीदार के साथ स्वर्ण पदक जीता था। जबकि के-4-500 मीटर महिला वर्ग में उड़ीसा और इसी स्पर्धा के पुरुष वर्ग में एससएसीबी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। इन प्रतियोगिताओं में उत्तरांखड ने 4 स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतकर पदक तालिका में सेना के बाद दूसरा स्थान प्राप्त किया। गुरुवार को टिहरी झील में आयोजित कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समापन करते हुए विजेताओं को मेडल, उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी और मस्कट मोली देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं कराने का प्रयास किया जाएगा। समापन कयाकिंग 500 मीटर सिंगल और टीम इवेंट के कुल तीन मुकाबले संपन्न हुए। प्रतियोगिता के डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन मुकेश कुमार ने बताया कि कयाकिंग के-1 की 500 मीटर महिला वर्ग में 2.06.935 मिनट के साथ उत्तराखंड की पी.सोनिया देवी ने स्वर्ण, 2.08.700 मिनट के साथ सेना की जी.पार्वती ने रजत और 2.08.466 मिनट के समय पर उड़ीसा की के. धनामांजुरी देवी ने कांस्य पदक जीता। के-4 महिला वर्ग 500 मीटर रेस में उड़ीसा की के. धनामांजुरी देवी, ओ. बिदिया देवी, ओ. बिनीता चानू व श्रुति चोगली की जोड़ी ने 1.46.957 मिनट का समय लेकर स्वर्ण, 1.48.653 मिनट का समय लेकर मध्यप्रदेश की निधि, डैली बिश्नोई, मनस्वी स्वेन, व एल. मीना देवी की जोड़ी ने रजत और 1.49.197 मिनट के साथ कर्नाटक की अलीना बीजू, अंद्रिया पॉलसे, ट्रीसा जैकब और अन्ना एलीजाबेथ की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
के-4 पुरुष 500 मीटर रेस में सेना के अजीत सिंह, सन्नी कुमार, गोल्ली रमेश व वीरेंद्र सिंह की टीम ने 1.28.320 मिनट का समय लेकर स्वर्ण, 1.28.609 मिनट का समय लेकर उत्तराखंड के विशाल डांगी, हर्षवर्धन सिंह सेखावत, आदित्य सैनी व प्रभात कुमार की जोड़ी ने रजत और 1.30.355 मिनट के साथ मध्यप्रदेश के अक्षित बरोड़ी, हिमांशु टंडन, एन मंजीत मित्तल व सचिन की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. डीके सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, खेल अधिकारी दीपक रावत, पर्यटन अधिकारी एसएस राणा,डीएसओ मनोज डोभाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर वन आरक्षियों ने दिया धरना
Next: काशीपुर की तीनों सहकारी समितियों में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.