Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड की जमीनों पर बाहरी लोगों के लैंड बैंक को भाजपा जिम्मेदार: दसौनी
  • देहरादून

उत्तराखंड की जमीनों पर बाहरी लोगों के लैंड बैंक को भाजपा जिम्मेदार: दसौनी

RNS INDIA NEWS 19/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस प्रदेश की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की जमीनों पर बाहरी लोगों के लैंड बैंक के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि क्या पूर्व में नियमों के विपरीत खरीदी गई जमीनों को क्या सरकार मुक्त कराएगी? मीडिया को जारी बयान में दसौनी ने कहा कि उत्तराखंड में सख्त भू कानून की मांग लंबे से चली आ रही है। कहा कि धामी सरकार का भू कानून कितना सख्त और कितना नरम है यह तो बाद में ही पता चलेगा लेकिन राज्य की जमीनों की बंदरबांट के लिए पूरी तरह से भाजपा सरकारें ही दोषी हैं। कहा कि पहले तो भाजपा सरकार यूपी से परिसंपत्तियों का बंटवारा ठीक तरीके से नहीं कर पाई। अभी तक भी उत्तराखंड की अरबों की संपत्ति यूपी के कब्जे में है।
उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी और बीसी खंडूड़ी सरकार में भूमि की खरीद फरोख्त पर सख्त नियम बनाए गए थे, परंतु 2018 में त्रिवेंद्र रावत सरकार ने पूरी तरह से उत्तराखंड की भूमि बाहरी लोगों के लिए खरीद-फरोख्त का रास्ता खोल दिया।
गरिमा ने कहा कि पूर्व वर्ती सरकारों में यह नियम था कि कोई भी व्यक्ति खरीदी हुई भूमि पर दो साल के अंदर जिस प्रयोजन के लिए भूमि ली गई है उसका काम शुरू नहीं करता तो वह भूमि स्वत: सरकार में निहित हो जाएगी, परंतु इस नियम में बदलाव कर दिया गया, जिससे बाहरी लोगों को जमीन खरीद की खुली छूट मिल गई। कहा कि उत्तराखंड का भू कानून हिमाचल की तर्ज पर सख्त होना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराज ने यूसीसी में एक साल की समय सीमा के प्रावधान को किया स्पष्ट
Next: बाजपुर में स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.