Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • लोकल से ग्लोबल तक ले जाना होगा उत्तराखंड के शहद को: राज्यपाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

लोकल से ग्लोबल तक ले जाना होगा उत्तराखंड के शहद को: राज्यपाल

RNS INDIA NEWS 20/05/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  विश्व मधुमक्खी दिवस पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) प्रदेश के छह प्रगतिशील मौन पालकों और शहद उत्पादन में शोध कर रहे तीन विशेषज्ञों को को सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय मधुमक्खी दिवस (बी-डे) पर मंगलवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में पैदा होने वाले शहद के औषधीय गुण अलग हैं। हमें यहां के शहद को लोकल से ग्लोबल तक ले जाने के प्रयास करने होंगे। राज्य में शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें व्यावसायिक रूप से विकसित कर वैश्विक मांग को पूरा किया जा सकता है। राज्यपाल ने गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के ‘वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च कार्यक्रम के अंतर्गत किए गए शोध की सराहना भी की।
विश्वविद्यालय ने अपने मुख्य परिसर में 92 एकड़ भूमि पर मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की है। साथ ही विश्व के प्रमुख शहद उत्पादक देश स्लोवेनिया के साथ एक एमओयू भी किया गया है। विवि के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि राज्यपाल के निर्देश पर पहली बार विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया है। ‘‘वन यूनिवर्सिटी, वन रिसर्च पहल के तहत अब तक 750 किसानों को मौन पालन का प्रशिक्षण दिया गया है। आगे इसका विस्तार किया जाएगा। राजभवन परिसर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए मौन पालकों और गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। राज्यपाल ने प्रदर्शनी का जायजा लेते हुए मौन पालकों से जानकारी ली। राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया। इनका किया सम्मान: मौन पालक- हेमा तिवारी-बागेश्वर,भावना कार्की- पिथौरागढ़, चंपा देवी-अल्मोड़ा, रेखा चौधरी-देहरादून, उज्ज्वल सैनी-हरिद्वार, शेखर चंद्र भट्ट-नैनीताल को सम्मानित किया। इनके साथ ही विवि के निदेशक शोध डॉ. अजीत सिंह नैन, प्रसार एवं शिक्षा निदेशक डॉ. जितेंद्र क्वात्रा, मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रमोद मल्ल को सम्मानित किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम श्रीनगर पर पौड़ी में गोवंश छोड़ने का आरोप
Next: भविष्य की चिंताओं को देखते हुए अभी से करनी होगी तैयारी: हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.