Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं 23 से
  • देहरादून

उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं 23 से

RNS INDIA NEWS 18/02/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड राज्य अन्तर-विश्वविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 23 फरवरी से पंतनगर में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। बुधवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मुलाकात में यह जानकारी दी। प्रतियोगिता 26 फरवरी तक जारी रहेगी। प्रदेश के 11 सरकारी विश्वविद्यालयों के 1700 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स के साथ-साथ वॉलीबॉल, फुटबॉल, कबड्डी एवं खो-खो सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। कुलपति ने बताया कि राज्यपाल द्वारा पूर्व में आयोजित कुलपतियों की बैठक में राजकीय विश्वविद्यालयों में नियमित रूप से खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए थे। उनके तहत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में मार्च माह में दीक्षांत समारोह का आयोजन भी करने जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रतिभाग करने की भी संभावना है। राज्यपाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। विश्वविद्यालयों को खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए बेहतर खेल अवसंरचना एवं प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगी के दो मामलों में 48 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, जांच शुरू
Next: कांग्रेसी बदहाल सडकों को लेकर केंद्रीय राज्यमंत्री के विरोध में उतरे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.