Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगी के दो मामलों में 48 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, जांच शुरू
  • देहरादून

साइबर ठगी के दो मामलों में 48 लाख से अधिक की धोखाधड़ी, जांच शुरू

RNS INDIA NEWS 18/02/2026
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग अब लोगों को फंसाने के लिए बड़े नेताओं और उद्योगपतियों के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामलों में देहरादून और चमोली में दो अलग-अलग घटनाओं में करीब 48.66 लाख रुपये की ठगी सामने आई है। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोबाइल हैक कर कारोबारी के खाते से उड़ाए लाखों
देहरादून में आनंदम स्वीट्स के संचालक आनंद स्वरूप गुप्ता निवासी नेहरू रोड, डालनवाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी को उनका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 24.95 लाख रुपये पांच अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। उन्होंने बताया कि मोबाइल 9 फरवरी को बंद हो गया था और 12 फरवरी को चालू हुआ। बैंक से संपर्क करने पर खाते से रकम निकलने की पुष्टि हुई।

फर्जी निवेश विज्ञापन दिखाकर 23 लाख की ठगी
चमोली के ग्राम रामणी निवासी मकर सिंह नेगी को साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर झांसा दिया। उन्होंने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के नाम का उपयोग किया गया था। पंजीकरण के बाद उन्हें फोन कर निवेश के लिए प्रेरित किया गया और अलग-अलग खातों में कुल 23,71,162 रुपये जमा करा लिए गए।

पुलिस ने जांच शुरू कर लोगों से सतर्क रहने की अपील की
पुलिस के अनुसार दोनों मामलों की जांच की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या निवेश के लालच में आकर अपनी निजी जानकारी साझा न करें और संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सल्ट पुलिस ने स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा और कानूनों की दी जानकारी
Next: उत्तराखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं 23 से

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.