
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के जवान नरेश जोशी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। ड्यूटी के दौरान अदम्य साहस दिखाने और अपनी जान पर खेलकर 25 जिंदगियां बचाने के लिए राष्ट्रपति की ओर से ऊधमसिंहनगर में तैनात आरक्षी चालक नरेश जोशी को जीवन रक्षा पदक देने की घोषणा की गई।
पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने उन्हें इसकी बधाई दी है। 30 अगस्त 2022 की सुबह पांच बजे यूएसनगर जिले के आजाद नगर ट्रांजिट कैम्प में कबाड़ के गोदाम में सिलेंडर से विषैली गैस का रिसाव हुआ। यूएसनगर पुलिस में ड्राइवर पद पर तैनात कांस्टेबल नरेश जोशी ने अदम्य शाहस और वीरता का परिचय देते जहरीली गैस सिलेंडरों को हटाकर 25 लोगों की जान बचाई।

