Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली महोत्सव-2026 का शुभारंभ, महिला बैठकी होली ने बांधा समां
  • अल्मोड़ा

होली महोत्सव-2026 का शुभारंभ, महिला बैठकी होली ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 02/03/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र अल्मोड़ा और संस्कृति निदेशालय उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला मैदान धारानौला में होली महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश बहुगुणा और आयोजन समिति के संयोजक दीपक पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही होली का रंग चढ़ना शुरू हो जाता है और अल्मोड़ा की होली अपनी शास्त्रीय परंपरा के कारण विशेष पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि यहां बैठकी और खड़ी होली का गायन इस पर्व को विशिष्ट बनाता है। महापौर अजय वर्मा ने भी अल्मोड़ा की होली को सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसकी पहचान देशभर में है। आयोजन समिति के संयोजक दीपक पांडे ने कहा कि आधुनिक दौर में पारंपरिक होली की इस विरासत को सहेजने की जरूरत है, खासकर महिला होली की बढ़ती परंपरा को संरक्षण और प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। महोत्सव के प्रथम दिन महिला बैठकी होली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नगर की 10 टीमों ने भाग लिया। गोलना करड़िया धारानौला, सरसों गांव, जन शिक्षण संस्थान धारानौला, देवी मंदिर खत्याड़ी, मां भगवती समिति, मां दुर्गा शक्ति समिति, इंदिरा कॉलोनी, भुवनेश्वर समिति, आवास विकास समिति और त्रिपुरा सुंदरी की टीमों ने स्वांग और झोड़ा की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही बाल कलाकारों ने भी होली गायन प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मनोज सनवाल, रिकी भट्ट, सी. एस. नैनवाल, श्याम पांडे, कुलदीप मेर, संजय जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली से पहले कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक
Next: लालतप्पड़ में बेकाबू कार पलटी, तीन घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.