Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड के बजाय यूपी फिल्म सिटी में साझेदारी करें प्रदेश सरकार : हेमंत पाण्डे
  • नैनीताल

उत्तराखंड के बजाय यूपी फिल्म सिटी में साझेदारी करें प्रदेश सरकार : हेमंत पाण्डे

RNS INDIA NEWS 08/12/2020
rns featured image new

नैनीताल। मशहूर फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे ने प्रदेश सरकार को अभी उत्तराखंड की फिल्म सिटी बनाने के बजाय यूपी सरकार की ओर से बनाई जा रही फिल्म सिटी में साझेदारी की सलाह दी है। हेमंत के मुताबिक राज्य सरकार की माली स्थिति देखते हुए फिलहाल यूपी की फिल्म सिटी से खुद को जोडऩा बेहतर होगा। भीमताल भ्रमण पर आए अभिनेता पांडे ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजनीति और राज्यों की सीमाएं हो सकती हैं, लेकिन कला और संस्कृति की कोई सीमा नहीं होती है। देवभूमि में फिल्म बनाने की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में अगर किसी फिल्म की शूटिंग यूपी की फिल्म सिटी में होती है, तो निर्माता उसी पैकेज में उत्तराखंड भी आकर शूटिंग कर सकता है। अभिनेता हेमंत पांडे ने कहा कि मौजूदा हालात में उत्तराखंड सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं हैं, ऐसे में वह फिल्म सिटी कहां से बना पाएगी? बेहतर यही होगा कि यूपी फिल्म सिटी के साथ एसोसिएट किया जाए। वर्तमान में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री देवभूमि उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। ऐसे यदि वे संस्कृति के माध्यम से दोनों प्रदेशों को जोड़ देंगें, तो यह दोनों मुख्यमंत्री के लिए उनके कार्यकाल का सबसे बेहतर काम होगा। इससे पहले हेमंत पांडे ने भीमताल की वादियों का लुत्फ उठाया। भ्रमण के बाद अभिनेता पांडे ने कहा कि भीमताल और आसपास के पर्यटन स्थलों को और संवारने की जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को मिलेगी आयु में 6 माह की की अतिरिक्त छूट
Next: समाजसेवी द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा चिकित्सालयों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.