Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल और उत्तराखंड के बीच होगा डबल लेन पुल का निर्माण
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल और उत्तराखंड के बीच होगा डबल लेन पुल का निर्माण

RNS INDIA NEWS 02/10/2020
rns featured image new

देहरादून। हिमाचल और उत्तराखंड के बीच डबल लेन पुल का निर्माण होगा। यह पुल टोंस नदी पर चकराता के क्वानू मीनस मोटर मार्ग से सिरमौर जिले के पाली फराड़ गांव को जोड़ेगा। डबल लेन पुल निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। यह खर्च दोनों राज्य बराबर वहन करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पुल निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच पहले ही सहमति बन चुकी थी। इस सहमति को मूर्त रूप देने के लिए अब प्रदेश सरकार ने नीतिगत निर्णय ले लिया है। पुल निर्माण की कार्यदायी एजेंसी उत्तराखंड सरकार होगी। हरिपुर इच्छाड़ी, क्वानू मीनस मोटर मार्ग पर सिरमौर जिले के पॉली फराड़ गांव तक 105 मीटर लंबा डबल लेन पुल बनाया जाएगा। प्रथम चरण के तहत 600 मीटर पहुंच मार्ग के लिए शासन ने 22.26 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है। दूसरे चरण के तहत पुल निर्माण की डीपीआर तैयार करने का कार्य चल रहा है। यह पुल हिमाचल के सियासुखेड़ा-शिलाई लिंक मार्ग से जुड़ेगा। इसके लिए 80 मीटर पहुंच मार्ग का निर्माण हिमाचल सरकार कराएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएयू ने किया घरेलू सत्र के लिए गेस्ट प्लेयर का चयन
Next: अब कोरोना संक्रमण भी पड़ने लगा है ठंडा : कई जिलों में आज एक भी मामला नहीं

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 22.30.18
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.