Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में 3.19 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पूर्व प्रबंधक पर मृतकों के नाम लोन लेने का आरोप
  • चमोली

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक में 3.19 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पूर्व प्रबंधक पर मृतकों के नाम लोन लेने का आरोप

मामले का खुलासा तब हुआ जब स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला बैंक में अपना नया खाता खुलवाने पहुंची।
RNS INDIA NEWS 05/01/2026
rns featured image new

चमोली। गोपेश्वर स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की शाखा में करोड़ों रुपये के फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। बैंक के पूर्व प्रबंधक अनुराग पुंडीर पर फर्जी खाते खोलकर और मृतकों के नाम पर भी लोन स्वीकृत कर कुल 3 करोड़ 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मामले के खुलासे के बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निलंबन के बाद से वह फरार बताया जा रहा है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब तिलफारा गांव की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला बैंक में अपना नया खाता खुलवाने पहुंची। जांच के दौरान सामने आया कि महिला के नाम से पहले से ही खाता खुला हुआ है, जिस पर 32 लाख रुपये का लोन दर्शाया गया था। महिला के इस खाते और लोन की जानकारी से अनभिज्ञ होने पर शाखा स्तर पर जांच शुरू की गई।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच अपनी तैनाती के दौरान तत्कालीन प्रबंधक अनुराग पुंडीर ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई खातों के जरिए लोन स्वीकृत कराए। इन खातों से निकाली गई धनराशि आरोपित ने स्वयं और अपने पिता के देहरादून स्थित बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी।

जांच अधिकारी और सीनियर मैनेजर सुधीर कुमार के अनुसार, आरोपित ने पांच ऐसे लोगों के नाम पर 30-30 लाख रुपये की लिमिट स्वीकृत कराई, जो सरकारी कर्मचारी नहीं थे, जबकि उन्हें शिक्षक और कर्मचारी दर्शाया गया। इसके अलावा एक पुलिस कर्मी के नाम पर भी लोन लिमिट बनाई गई, जबकि उनकी मृत्यु हो चुकी थी और संबंधित खाता बंद किया जा चुका था। हैरानी की बात यह है कि इन लोन खातों में नियमित रूप से किस्त जमा होने के कारण बैंक स्तर पर लंबे समय तक किसी को संदेह नहीं हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपित से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके तीनों मोबाइल नंबर बंद पाए गए हैं। थानाध्यक्ष गोपेश्वर नरेश राठौर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आरोपित की तलाश जारी है।

बताया गया कि अनुराग पुंडीर की गोपेश्वर शाखा में तैनाती 17 अगस्त 2022 को हुई थी। वर्तमान में उसकी तैनाती देहरादून में दर्शाई जा रही है, लेकिन निलंबन के बाद से वह फरार है। बैंक और पुलिस स्तर पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, मुश्किल से बचाई जान
Next: 25 से 29 जनवरी तक लोक गीत और संस्कार गीतों की कार्यशाला, 18 जनवरी तक होंगे पंजीकरण

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.