Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शोक सभा आयोजित कर उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी
  • देहरादून

शोक सभा आयोजित कर उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष को श्रद्धांजलि दी

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपीएस नेगी के निधन पर राज्य के फिल्म और लोक कलाकारों ने शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके योगदान को याद करते हुए उनके नाम पर अवार्ड कार्यक्रम शुरू करने पर चर्चा हुई। शनिवार को हरिद्वार बाइपास स्थित जीत सिंह नेगी संस्कृति प्रेक्षागृह में आयोजित सभा में उत्तराखंड संस्कृति साहित्य एवं कला परिषद के उपाध्यक्ष घनानंद गगोडिय़ा ने नेगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में गीत संगीत में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। फिल्म अभिनेता बलराज नेगी ने कहा कि उन्होंने कलाकारों को प्रोत्साहित करने के साथ ही जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे। उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन (उफतारा) के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने कहा कि फिल्म एवं गीत संगीत उद्योग को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। फिल्म निर्देशक अनुज जोशी ने कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने के साथ ही संस्कृति को बचाने में आगे रहे। लोक गायक मणि भारती ने उनके योगदान व कार्यों के बारे में बताया। इस मौके पर उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के महासचिव राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि एसपीएस नेगी के याद में उनके नाम पर अवार्ड कार्यक्रम शुरू करना चाहिए, जिसमें उत्कृष्ट कलाकारों का सम्मान किया जा सके। इस मौके पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोविंद राणा, हेमंत बुटोला, देबू रावत, दिलीप सिंधे, बलदेव राणा, विजय भारती, किशन महिलपाल, अनिल गोदियाल, गंभीर जयाड़ा, विनोद खंडूड़ी, राजीव मित्तल, सुषमा व्यास, पूनम सती आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट 19 दिसम्बर
Next: विस सत्र का पूरा दारोमदार कैबिनेट मंत्री कौशिक के कंधों पर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.