Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की लम्बित मांगों का नियत समय पर हो निराकरण: महाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स की लम्बित मांगों का नियत समय पर हो निराकरण: महाराज

RNS INDIA NEWS 11/04/2023
11-

देहरादून। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लम्बित मांगों के नियत समय पर निराकरण के साथ साथ वेतन विसंगतियों दूर किया जाए। विभिन्न विभागों में कार्यरत अभियंताओं को अनुरक्षण भत्ता व अन्य आवश्यक सुविधाएं अति शीघ्र मुहैया कराई जाएं, ताकि वह फील्ड में जाकर कार्यों का सुपरविजन कर सकें।  उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को यमुना कॉलोनी स्थित सिंचाई भवन में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ उनकी लंबित मांगों के निराकरण के लिए आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कही। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अंतर्गत डिप्लोमा धारी पात्र कार्मिकों को 3 पदों पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त एम.ए.सी.पी. से संबंधित शासनादेश के अनुसार कार्यवाही की जा रही है जिसमें 10, 20 व 30 वर्ष पर एम.ए.सी.पी स्वीकृत किए जाने का प्राविधान है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कार्यरत डिप्लोमा इंजिनियर्स की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनकी वेतन संबंधी विसंगतियों को दूर करने के साथ-साथ कनिष्ठ अभियंता और अपर सहायक अभियंता को अनुमन्य मोटर साइकिल, स्कूटर भत्ते की दरों का पुन निरीक्षण कर 2013 के शासनादेश पर अमल करते हुए 30 लीटर पेट्रोल या ₹5000 भत्ता प्रतिमाह दिए जाने के निर्णय का समाधान एक माह किया जाये। कनिष्ठ अभियंताओं को 10 वर्ष की सेवा के पश्चात सहायक अभियंता के ग्रेड वेतन 5400 दिए जाने की संभावनाओं का भी एक माह में परीक्षण करवा लिया जाए।
महाराज ने कहा कि प्रदेश के विकास का जो लक्ष्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तय किया है उसके लिए विभिन्न विभागों में कार्यरत समूह “ख”  अभियंताओं व अन्य अभियंताओं को की मांगो का सकारात्मक ढंग से समाधान होना चाहिए।
बैठक में अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन घिल्डियाल, लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव विनीत कुमार, सिंचाई विभाग के अपर सचिव एवं सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल आदि अधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आबकारी विभाग ने आलाविर्दी के जंगलों में मारा छापा
Next: पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.