Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में 70 सीटों पर 632 उम्मीदवारों की किस्मत; क्या रहा है रिपोर्ट कार्ड यहाँ जानिए
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में 70 सीटों पर 632 उम्मीदवारों की किस्मत; क्या रहा है रिपोर्ट कार्ड यहाँ जानिए

RNS INDIA NEWS 13/02/2022
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड में सोमवार, 14 फरवरी को विधानसभा का चुनाव है। 70 सीटों पर 632 उम्मीदवारों के लिए मतदान होना है। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी की भी एंट्री हुई है, जो कुछ सीटों पर खेल बिगाड़ सकती है। समझते हैं कि पिछले दो बार के विधानसभा चुनावों के नतीजे क्या रहे और अबकी बार के उम्मीदवारों का रिपोर्ट कार्ड क्या है?

कहाँ कितनी सीटें

उत्तराखंड में कुल 13 जिले हैं। सबसे ज्यादा विधानसभा सीट हरिद्वार में है। अल्मोड़ा में 6, बागेश्वर में 2, चमोली में 3, चंपावत में 2, देहरादून में 10, सबसे अधिक हरिद्वार में 11, नैनीताल में 6 , पौड़ी गढ़वाल में 6, पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी गढ़वाल में 6, उधम सिंह नगर में 9 और उत्तरकाशी में 3 विधानसभा सीटें हैं।

उत्तराखंड में 15 साल के चुनावों के नतीजे देखें तो साल 2007 से लेकर 2019 तक कांग्रेस को औसत 30 से 33% वोट मिले हैं। चाहे वह सत्ता में आई हो या नहीं। साल 2007 में कांग्रेस को लगभग 30%, 2009 में 43%, 2012 में 33.8%, 2017 में 33.8%, 2019 में 31.7% वोट मिले। वहीं बीजेपी को साल 2007 में 31%, 2009 में 33%, 2012 में 33.1%, 2017 में 47% और 2019 में 61% वोट मिले।

2012 में भाजपा कांग्रेस के बीच रही टक्कर

उत्तराखंड में साल 2012 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी। बीजेपी ने उधम सिंह नगर की 7, हरिद्वार से 5, देहरादून से 5 सीट सहित कुल 31 (33.1%) सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने देहरादून से 5, हरिद्वार से 3, पिथौरागढ़ से 3 सीटों सहित कुल 32 (33.8%) सीट जीती। 3 बीएसपी और 3 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

2017 में कांग्रेस को पिछली बार जितने वोट, लेकिन घट गई 21 सीट

उत्तराखंड में 2017 के चुनाव में BJP ने 47% वोटों के साथ 57 सीटों पर कब्जा किया, जिसमें हरिद्वार की 8, देहरादून की 9, उधम सिंह नगर की 8 सीट शामिल है। कांग्रेस 33.8% वोटों के साथ 11 सीट ही जीत सकी, जिसमें हरिद्वार से 3, अल्मोड़ा से 2 सीट शामिल हैं। यानी 5 साल बाद कांग्रेस को 2012 जितना ही वोट मिला, लेकिन 21 सीट हाथ से चली गई।

हर चौथी सीट पर 3 से ज्यादा उम्मीदवार दागी

उत्तराखंड चुनाव में 626 में से 107 (17%) दागी उम्मीदवार हैं। साल 2017 में 14% दागी उम्मीदवार थे। INC के 70 में से 23(33%), BJP के 13(19%), AAP के 69 में से 15(22%), BSP के 54 में से 10(19%) और UKD के 42 में से 7(17%) उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 70 विधानसभा सीटों में से 13(19%) सीट ऐसी है जहां पर 3 या उससे अधिक उम्मीदवार दागी हैं।

40 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति

उत्तराखंड चुनाव में 626 में से 252 (40%) उम्मीदवार करोड़पति हैं। साल 2017 की बात करें तो उनकी संख्या कम थी। पिछली बार 31% उम्मीदवार करोड़पति थे। उत्तराखंड चुनाव 2022 में उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.74 करोड़ रुपए है। साल 2017 में ये रकम 1.57 करोड़ रुपए थी।

अंतरिक्ष सैनी के पास सबसे ज्यादा संपत्ति

उत्तराखंड चुनाव में सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो सबसे ऊपर कांग्रेस के अंतरिक्ष सैनी हैं। उनकी 123 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे नंबर पर बीजेपी के सतपाल महाराज हैं। कुल 87 करोड़ रुपए की संपत्ति है। तीसरे नंबर पर यूकेडी के मोहन काला हैं जिनकी 82 करोड़ रुपए की संपत्ति है।

14 फरवरी को पांचवीं विधानसभा के लिए मतदान है। कांग्रेस और बीजेपी के अलावा आम आदमी पार्टी भी मैदान में है। उन्होंने अजय कोठियाल को सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। ऐसे में मुकाबला और भी रोचक हो गया है. देखना होगा कि 14 फरवरी को 81 लाख वोटर किसे देवभूमि का नया उत्तराधिकारी चुनते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1,67,924 वोटर करेंगे ऋषिकेश में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
Next: अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें लोग: कैलाश शर्मा

Related Post

Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी
  • किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण
  • बसोली में बहुउद्देशीय शिविर, 40 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • 16 फरवरी से जनपद अल्मोड़ा में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण शुरू
  • सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित
  • यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक में 19 फरवरी के कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.