Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये नेशनल डिफेंस कॉलेज के अधिकारियों ने की राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 15/03/2023
04

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में उत्तराखण्ड भ्रमण पर आये नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली से भ्रमण पर आये इस दल में सशस्त्र बलों, सिविल सेवा और विदेशी अधिकारियों सहित कुल 18 अधिकारी हैं। यह दल दिनांक 13 मार्च से 17 मार्च तक उत्तराखण्ड भ्रमण पर है और यहां के पर्यटन, सहित अन्य विभागों की जानकारी प्राप्त करेंगे।
राज्यपाल ने सभी अधिकारियों का उत्तराखण्ड  में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 2008 में नेशनल डिफेंस कॉलेज में रहे हैं। इस संस्थान द्वारा वर्षों से उत्कृष्टता के लिए विश्व भर में ख्याति अर्जित की है। संस्थान उच्च नेतृत्व के पदों और जिम्मेदारियों के लिए सशस्त्र बलों और सिविल सेवा के साथ विदेशों से चुने गए वरिष्ठ अधिकारियों के बौद्धिक विकास और रणनीतिक उत्थान के लिए समर्पित है।
राज्यपाल ने इस अवसर पर अपना मिशन और विजन अधिकारियों के साथ साझा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में प्रत्येक क्षेत्र में असीमित संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड योग की धरती है विश्व भर से लोग यहां योग साधना और योग सीखने आते हैं। इसके साथ-साथ हमारे यहां कृषि एवं औद्यानिकी, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि के क्षेत्र में लोगों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में 17 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र हैं और हमारे पास अमूल्य वन संपदा है।
राज्यपाल ने कहा कि पर्यटन के लिए अनुकूल उत्तराखण्ड प्रदेश चारधाम यात्रा के साथ-साथ कुंभ मेला और कांवड़ यात्रा में पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। यहां आध्यात्म और साहसिक पर्यटन के साथ-साथ जंगल सफारी के लिए हर साल लाखों लोग आते हैं। यहां वैलनेस, योग, आयुर्वेद, मर्म, पर्यटन के साथ-साथ ईको टूरिज्म में भी बेहतर कार्य किया जा रहा है जिसे देखने के लिए देश-विदेशों से लोग आ रहे हैं। इस अवसर पर नेशनल डिफेंस कॉलेज वरिष्ठ निदेशक प्रियांक भारती, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन भी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने किया राजभवन में हनी बी प्रोसेसिंग(शहद निकालने की प्रक्रिया) का अवलोकन
Next: सात पेट्रोल पंप कर्मियों पर मुकदमा

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.