Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड बनेगा डिफेंस प्रोडक्शन और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड बनेगा डिफेंस प्रोडक्शन और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब : सीएम धामी

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’ में सीएम ने की घोषणा, कहा- ड्रोन तकनीक आपदा राहत के लिए वरदान

देहरादून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को डिफेंस प्रोडक्शन हब और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग केंद्र के रूप में विकसित करने के सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं में तकनीकी रुचि को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें इनोवेशन के क्षेत्र में अग्रणी बनाकर उत्तराखंड को रक्षा और ड्रोन निर्माण में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को देहरादून छावनी स्थित जसवंत ग्राउंड में भारतीय सेना की मध्य कमान और सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (SIDM) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ‘‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ड्रोन प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

अत्याधुनिक ड्रोन तकनीकों का प्रदर्शन
यह प्रदर्शनी देश में विकसित उन्नत ड्रोन तकनीकों का प्रदर्शन कर रही है, जो बहुआयामी सैन्य जरूरतों को पूरा करने के साथ ही आत्मनिर्भर भारत अभियान की भावना को साकार करती हैं।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड जैसे भौगोलिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में ड्रोन तकनीक आपदा राहत कार्यों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। सरकार का प्रयास है कि राज्य के अधिक से अधिक युवा ड्रोन विशेषज्ञ बनें और इस तकनीक का नागरिक उपयोग के लिए भी नवाचार करें।

रक्षा विनिर्माण को मिली औद्योगिक नीति में प्राथमिकता
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की नई औद्योगिक नीतियों में रक्षा उत्पादन और टेक इनोवेशन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने ‘सूर्या ड्रोन टेक 2025’ को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रतिभा का संगम बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल आधुनिक तकनीकी उपलब्धियों का मंच प्रदान करते हैं, बल्कि युवाओं को प्रेरित भी करते हैं।

सीएम ने कहा कि ड्रोन तकनीक अब केवल सैन्य क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सुरक्षा, शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन सहित अनेक क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।

भारत तकनीकी नवाचार में अग्रणी भूमिका निभा रहा
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह देखकर गर्व होता है कि भारत अब न केवल रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है, बल्कि तकनीकी नवाचार में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ड्रोन टेक्नोलॉजी और रक्षा नवाचार को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है, और उत्तराखंड सरकार भी इसी दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में मध्य कमान के अधिकारी, SIDM के सदस्य, ड्रोन विशेषज्ञ, स्टार्टअप्स, MSMEs, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ में धूमधाम से आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव
Next: अल्मोड़ा: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं चलेगी, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.