Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं चलेगी, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं चलेगी, पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 30/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन और सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासनहीनता भारी पड़ रही है। एसएसपी देवेन्द्र पींचा के स्पष्ट निर्देशों के बाद पुलिस ने पूरे जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अप्रैल माह में 3628 लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी के आदेशानुसार समस्त क्षेत्राधिकारियों, थानाध्यक्षों, यातायात निरीक्षकों और इंटरसेप्टर टीम को ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर न्यूसेन्स फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के नेतृत्व में पूरे जिले में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 2953 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की, जिनमें तीन वाहन चालक नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा होटलों, ढाबों, पर्यटक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हंगामा करने या अशांति फैलाने वाले 675 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। अल्मोड़ा पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड बनेगा डिफेंस प्रोडक्शन और ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग हब : सीएम धामी
Next: पैलेटिव केयर यूनिट में स्थापित होगी फिजियो गोलाइट मशीन, असाध्य रोगियों को मिलेगी राहत

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.