Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान का छठा चरण आज
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान का छठा चरण आज

RNS INDIA NEWS 03/03/2022
rns featured image new

पूर्वांचल के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर होगी वोटिंग

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का आज छठा चरण है। पूर्वांचल के 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों तक पहुंच गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा। यूपी चुनाव के छठे चरण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कर्मभूमि गोरखपुर के साथ ही अंबेडकर नगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले में वोट डाले जाएंगे। गोरखपुर जिले की नौ, अंबेडकर नगर जिले की पांच, बलरामपुर जिले की चार, सिद्धार्थनगर जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए मतदान अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। बस्ती जिले की पांच, संत कबीरनगर की तीन, महराजगंज की पांच, कुशीनगर, देवरिया और बलिया जिले के सात-सात विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपना निर्णय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद करेंगे। मतदान के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड्स के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान भी तैनात किए जाएंगे।
पुलिस के अनुसार, इस चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर 1.5 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे, जहां 2.1 करोड़ लोग मतदाता हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बयान में कहा कि 179 थाना क्षेत्रों के 13,930 मतदान केंद्रों और 25,319 मतदान स्थल पर मतदान होगा। पुलिस ने कहा, नौ विधानसभा क्षेत्रों- गोरखपुर शहर, बांसी, इटावा, डुमरियागंज, बलिया नगर, फेफना बैरिया, सिकंदरपुर और बांसडीह को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, छठे चरण में, कुल 824 मजरों और इलाकों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है, जबकि 2,962 मतदान स्थलों को जोखिम वाला माना गया है। पुलिस ने कहा कि विशेष रूप से महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के वास्ते कुल 109 पिंक बूथ (महिला बूथ) बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर 259 महिला कांस्टेबल या हेड कांस्टेबल के अलावा 19 महिला निरीक्षकों या उप निरीक्षकों को तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा, छठे चरण में मतदान के सुचारू संचालन के लिए सभी 13,930 मतदान केंद्रों को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) द्वारा कवर किया जाएगा, जिसके लिए सीएपीएफ की 850 कंपनियां आई हैं। अधिकारियों के अनुसार, सीएपीएफ की एक कंपनी में आमतौर पर लगभग 70-80 कर्मियों की परिचालन क्षमता होती है। पुलिस ने कहा कि इनमें से 797 सीएपीएफ कंपनियां बूथ ड्यूटी के लिए लगाई जाएंगी, जबकि 44 को कानून-व्यवस्था के लिए तैनात किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 03 मार्च
Next: नाबालिग से छेड़छाड़ में वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.