Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले
  • उत्तर प्रदेश

यूपी में 14 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले

RNS INDIA NEWS 18/09/2022
rns featured image new

लखनऊ (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 10 जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। आधिकारिक बयान के अनुसार शनिवार देर शाम हरदोई, बाराबंकी, मिर्जापुर, गाजीपुर, आगरा, चंदौली, मथुरा, पीलीभीत, भदोही और संत कबीर नगर को नए डीएम मिले हैं।
बाराबंकी के डीएम आदर्श सिंह को झांसी संभाग का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है। गाजीपुर के डीएम मंगला प्रसाद सिंह को हरदोई का नया डीएम बनाया गया है।
अविनाश सिंह, हरदोई डीएम, बाराबंकी के नए डीएम, जबकि संत कबीर नगर डीएम दिव्या मित्तल को मिर्जापुर का नया डीएम बनाया गया है।
भदोही के डीएम आर्यका अखौरी को गाजीपुर का नया डीएम बनाया गया है, जबकि मथुरा के डीएम नवनीत सिंह चहल को आगरा का नया डीएम बनाया गया है।
वाराणसी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष ईशा दुहन को चंदौली का नया डीएम बनाया गया है। पीलीभीत के डीएम पुलकित खरे को मथुरा का डीएम और मिजार्पुर के डीएम प्रवीण कुमार को पीलीभीत का डीएम बनाया गया है।
अलीगढ़ नगर निगम आयुक्त गौरांग राठी को भदोही का डीएम बनाया गया है।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह को संत कबीर नगर डीएम का प्रभार मिला है।
आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह को राजस्व विभाग में सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा राहत आयुक्त और राजस्व विभाग के सचिव रणवीर प्रसाद को भी आवास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है और आवास आयुक्त अजय चौहान को सचिव लोक निर्माण विभाग लगाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Next: पौड़ी जनपद में बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.