Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • उत्तर कोरिया की खराब आर्थिक हालत से भड़का किम जोंग उन, मंत्री को बर्खास्त किया
  • अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया की खराब आर्थिक हालत से भड़का किम जोंग उन, मंत्री को बर्खास्त किया

RNS INDIA NEWS 13/02/2021
rns featured image new

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपनी कैबिनेट के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की और एक महीना पहले नियुक्त किए गए एक वरिष्ठ वित्त अधिकारी को सेवा से हटा दिया। किम ने आरोप लगाया कि संकट के दौर से गुजर रही देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इन अधिकारियों ने कोई नया विचार पेश नहीं किया।
किम को उम्मीद थी कि परमाणु कार्यक्रमों को लेकर अमेरिका के प्रतिबंधों को हटाने की उनकी कूटनीति काम आएगी, लेकिन वह रुकी पड़ी है। वहीं कोविड-19 महामारी के कारण सीमाएं बंद होने और प्राकृतिक आपदा में फसल बर्बाद होने की वजह से संकट के दौर से गुजर रही अर्थव्यवस्था और बेहाल हुई है।

किम के नौ साल के कार्यकाल में यह सबसे मुश्किल दौर
खबर के अनुसार किम के नौ साल के कार्यकाल में यह सबसे मुश्किल दौर है। मौजूदा चुनौतियों के कारण किम को सार्वजनिक रूप से पूर्व की आर्थिक योजनाओं की असफलता को स्वीकार करना पड़ा। जनवरी में ‘वर्कस पार्टी कांग्रेस’ की बैठक में पंचवर्षीय आर्थिक योजना पेश की गयी थी लेकिन बृहस्पतिवार को पार्टी की सेंट्रल कमेटी की बैठक में अब तक क्रियान्वित योजनाओं को लेकर किम की निराशा साफ तौर पर झलकी।

किम जोंग उन ने बैठक में कहा कि कैबिनेट अर्थव्यवस्था में जान डालने में नाकाम रही। केसीएनए के अनुसार किम तु द्वितीय की जगह अब ओ सु योंग को सेंट्रल कमिटी के आर्थिक मामलों के विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। उत्तर कोरिया इन दिनों कई प्रतिबंधों से जूझ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईआरडीएआई ने सभी बीमा कंपनियों को अपनी डिजिटल बीमा पॉलिसियां डिजीलॉकर के जरिए जारी करने की दी सलाह
Next: देश में तंबाकू नियंत्रण कानून को मजबूत करने के पक्ष में हैं 88 फीसदी लोग

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.