Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी
  • राष्ट्रीय

उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

RNS INDIA NEWS 08/06/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। उत्तर भारत में तापमान बढ़ने के साथ फिर लू चलने लगी है और उमस पसीने छुड़ा रही है। आने वाले 4-5 दिनों तक भीषण गर्मी कहर बरपाएगी। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
पूर्वात्तर और दक्षिण राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड में आंधड़ के साथ बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश में भी आसमान से आग बरसने लगी है, जिसके चलते तापमान 39 से 41 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश में 10 जून के बाद हल्की बारिश की संभावना है, जिससे राहत मिल सकती है।
बिहार में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री तक पहुंचने से लोग भीषण गर्मी का कहर झेल रहे हैं। कुछ पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की फुहारें गिर सकती हैं।
मध्य प्रदेश में भी उमस-गर्मी से लोग बेहाल हैं।
राजस्थान में फिर से गर्मी का दौर लौट आया है। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
इसके चलते जैसलमेर, बीकानेर में पारा 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश की राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में 1-2 डिग्री की वृद्धि के साथ तापमान 46 डिग्री के पार जा सकता है।
दिल्ली में गर्मी फिर से जोर पकड़ने लगी है। शनिवार को आया नगर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार (8 जून) को आसमान साफ रहेगा, जिससे गर्मी का अहसास तेज होगा। इस दौरान 20-30 किमी/घंटा की गति से धूल भरी हवा चल सकती है।
सोमवार और मंगलवार को भी तेज हवाएं चलने के आसार हैं, जबकि मंगलवार को तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 9-12 जून को मध्यम से भारी बारिश और गरज चमक की संभावना है।
अगले 3-4 दिन में दक्षिण भारत में मानसून फिर से सक्रिय हो सकता है।
रविवार को मुंबई, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। शनिवार को मुंबई में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश भी हुई है।
मध्य प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मानसून से पहले उत्तराखंड में तेज गर्मी करेगी बेहाल
Next: आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.