Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 08/06/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  कोटद्वार-गुमखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान हुई युवक की हत्या से आक्रोशित लोगों ने रविवार को एनएच पर जाम लगा दिया। इस दौरान आक्रोशित लोग जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप भी लगाया। स्थानीय लोगों का आरोप था कि जब से कंपनी द्वारा इस राष्ट्रीय राजमार्ग का काम लिया है तभी से स्थानीय लोगों को डराने धमकाने, गाली गलौज करने की बातें सामने आ रही हैं। आरोप लगाया कि बिना सत्यापन के ही यहां पर बाहर के मजदूर काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने युवक के परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई। रविवार को युवक हत्या से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सतपुली मल्ली के पास एनएच पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों की जाम में फंसे वाहन चालकों के साथ नोकझोंक भी देखने को मिली। जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे यहां से आवाजाही करने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी मनीष खुगशाल, अनुज नेगी आदि का कहना था कि यहां पर बिना सत्यापन के ही यहां पर बाहरी मजूदर काम कर रहे है। कहा कि यदि उस व्यक्ति का सत्यापन होता तो आज आसानी से उसे गिरफ्तार किया जा सकता था लेकिन सत्यापन नहीं होने से वह फरार हो गया है। कहा कि पहाड़ जैसे शांत इलाकों में बाहर से आ रहे मजूदरों द्वारा दबंगई की जा रही है। स्थानीय लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने व एनएच पर काम कर रहे बाहरी मजदूरों का सत्यापन करने की मांग उठाई। वही, मौके पर एसडीएम शालिनी मौर्य व सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा ने ग्रामीणों को समझाया। करीब 1 घंटे बाद जाम खोला गया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने एसडीम शालिनी मौर्य के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कीरत सिंह, सतपुली नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र चौहान, सुरजन रौतेला, रणधीर सिंह, मनीष खुगशाल स्वतंत्र, पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, इंद्रजीत असवाल, चंद्रमोहन रावत, वार्ड सदस्य अमन रावत, अभिषेक नेगी, विक्रांत, नरेंद्र, अमन आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी
Next: स्मैक बेचने का विरोध करने पर महिला का हाथ तोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
  • सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
  • ताकुला ब्लॉक की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन ने सौंपा ज्ञापन
  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • अल्मोड़ा में सघन चेकिंग अभियान, 147 वाहन चालकों के चालान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.