Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मानसून से पहले उत्तराखंड में तेज गर्मी करेगी बेहाल
  • देहरादून

मानसून से पहले उत्तराखंड में तेज गर्मी करेगी बेहाल

RNS INDIA NEWS 08/06/2025
Weather

देहरादून। राज्यभर में 10 जून तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस बार उत्तराखंड में मानसून सामान्य तिथि से लगभग छह दिन पहले, 11 जून को दस्तक दे सकता है। हालांकि, उससे पहले राज्य में तेज धूप और बढ़ते तापमान से गर्मी लोगों को परेशान करेगी।

मई के अंत और जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश ने भले ही कुछ राहत दी हो, लेकिन अब 10 जून तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहने वाला है। खासतौर पर मैदानी क्षेत्रों में चटक धूप और उमस लोगों को परेशान करेगी, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन के समय गर्मी का असर महसूस किया जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार, “11 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। गर्मी के तेवर और तीखे होंगे।”

शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान सामान्य के आसपास रहा, लेकिन तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास तीव्र रहा।

जनता को सलाह दी गई है कि गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं, अधिक समय तक धूप में न रहें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो महिलाओं सहित चार पर मारपीट का आरोप
Next: उत्तर भारत में गर्मी ने फिर बरपाया कहर, मौसम विभाग की इन राज्यों के लिए चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.