Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • UTET-2022 परीक्षा का परिणाम जारी
  • उत्तराखंड

UTET-2022 परीक्षा का परिणाम जारी

RNS INDIA NEWS 26/11/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने आज UTET -2022 का परिणाम जारी कर दिया है। UTET -2022 प्रथम का रिजल्ट 19.54 व द्वितीय का 23.37 प्रतिशत रहा। अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड या अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट www.uktet.com पर उपलब्ध है। 30 सितंबर को UTET -2022 की परीक्षा दो पाली में हुई थी। परीक्षा के बाद परिषद ने परीक्षा की आंसर की भी जारी की थी। दो महीने के भीतर परिषद ने रिजल्ट जारी कर दिया है। परिषद कार्यालय के मुताबिक UTET -2022 प्रथम में 29545 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 25092 ने परीक्षा दी थी। इसी तरह UTET -2022 द्वितीय में 30755 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 26294 परीक्षा में शामिल हुए। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि UTET -2022 प्रथम में 4903 अभ्यर्थी व UTET -2022 द्वितीय में 6144 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो पाए हैं। हालांकि हर बार की भांति इस बार भी रिजल्ट कम ही रहा। उन्होंने बताया कि, प्रत्यावेदनों के निस्तारण के उपरांत दोनों परीक्षा ( UTET प्रथम व UTET द्वितीय) की अंतिम आंसर की भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर भी परीक्षा परिणाम अपलोड किया गया है। यहां भी परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जूस पिलाकर जनप्रतिनिधि का अनशन समाप्त कराया
Next: पॉलीथिन की बड़ी खेप पकड़ी, दो ट्रक सीज

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.