Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पॉलीथिन की बड़ी खेप पकड़ी, दो ट्रक सीज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पॉलीथिन की बड़ी खेप पकड़ी, दो ट्रक सीज

RNS INDIA NEWS 26/11/2022
default featured image

देहरादून। दून में पॉलीथिन पर पाबंदी लगाने में नगर निगम और जिला प्रशासन कितने सक्रिय हैं, इसकी पोल बाहरी राज्यों से बेधड़क हो रही सप्लाई से खुल गई है। स्टेट जीएसटी विभाग ने यूपी से ट्रांसपोर्टर के जरिये दून के सप्लायरों तक आ रही पॉलीथिन की भारी खेप पकड़ी है। दोनों ट्रकों को सीज कर करीब 3.5 टन पॉलीथिन जब्त कर ली गई है। मामले में ट्रांसपोर्टर पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ शहर के 17 कारोबारी के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी है। राज्य कर विभाग के अनुसार, सचल दल इकाई ने आशारोड़ी चेक पोस्ट पर चेकिंग करते हुए पॉलीथिन से लदे दो वाहन पकड़े। एक ट्रक में 3145 किलो पॉलीथिन मिली। इसमें बाजार में सब्जी, राशन, दूध आदि के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित पॉलीथिन शामिल थी। माल सहारनपुर के पांच अलग-अलग सप्लायरों के यहां से गुरुनानक ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिये दून पहुंचाया जा रहा था। 105 नग में पैक ये पॉलीथिन दून के अलग-अलग स्थानों पर 10 थोक विक्रेताओं तक पहुंचाई जानी थी। जबकि दूसरे राजन ट्रांसपोर्ट के ट्रक में अन्य माल के साथ 275 किलो पॉलीथिन पकड़ी गई। इस तरह दोनों वाहनों में कुल 3420 किलो (34.2 कुंतल) पॉलीथिन पकड़ी गई। स्टेट जीएसटी की टीम ने दोनों ट्रांसपोर्टरों के अलावा पॉलीथिन के कुल 17 सप्लायरों और प्राप्तकर्ता कारोबारियों की सूची तैयार की है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
शुक्रवार को सूचना पर दिल्ली से पहुंची केंद्रीय प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड की टीम वैज्ञानिक डॉ. एके त्रिपाठी के नेतृत्व में आशारोड़ी चेक पोस्ट पहुंची और पकड़े गई पॉलीथिन की जांच पड़ताल की। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जब्त पॉलीथिन को नगर निगम तय प्रक्रिया अपनाते हुए नष्ट करेगा। सबंधित ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों पर जुर्माना की कार्रवाई होगी। एसजीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर बीपी सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की जा रही है। राजन ट्रांसपोर्ट और गुरुनानक ट्रांसपोर्ट की दो गाड़ियां पकड़ी गई हैं। इनपर दो-दो लाख जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की रकम अदा करने के बाद ही वाहन छोड़े जाएंगे। बहरहाल, दोनों वाहन सीज किए गए हैं। आशारोड़ी चेकपोस्ट पर शुक्रवार को भी चेकिंग की गई।

कर विभाग को भी जुर्माने का अधिकार
सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्रवाई का अधिकार राज्य कर विभाग के पास भी है। पकड़े गए माल पर कर विभाग को जुर्माना लगाने का अधिकार भी मिला है। आशारोड़ी में सचल दल इकाई ने जुर्माने की कार्रवाई के लिए संयुक्त आयुक्त को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं नगर निगम और जिला प्रशासन को भी इस कार्रवाई की सूचना दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: UTET-2022 परीक्षा का परिणाम जारी
Next: पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के लापरवाह रवैए को लेकर जताया आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.