Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ऊधमसिंह नगर में 12 डेयरियां और स्थापित की जाएंगी
  • ऊधम सिंह नगर

ऊधमसिंह नगर में 12 डेयरियां और स्थापित की जाएंगी

RNS INDIA NEWS 02/12/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सहकारिता विभाग ऊधमसिंह नगर जिले में 12 दुग्ध डेयरियां और स्थापित करेगा। इससे ग्रामीण अंचलों में किसानों को अपने नजदीक ही दूध बेचने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। सोमवार को डेयरी विकास प्राधिकरण के सहायक निदेशक राजेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि जिले में 477 डेयरियां संचालित हो रही हैं। सितारगंज में 59, रुद्रपुर में 87, गदरपुर में 38, बाजपुर में 45, खटीमा में 182, काशीपुर में 30 और जसपुर में 36 डेयरियां स्थापित हैं। उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग अब ऐसे नए स्थानों पर 12 डेयरियों को स्थापित करेगा, जहां पर कोई दुग्ध डेयरी नहीं है। 12 नई डेयरियों के स्थापित होने से किसान अपने दुग्ध को आसानी से बेच सकेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में स्थापित डेयरियों के माध्यम से लगभग 40 हजार लीटर दूध प्रतिदिन बिक्री किया जाता है। नई डेयरियों को स्थापित करने के लिए स्थान चयनित किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दर्जा राज्य मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक
Next: जल आपूर्ति योजनाओं के सोशल ऑडिट में स्थानीय महिलाओं की भागीदारी जरूरी  : सीएस रतूड़ी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.