Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर 64 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम की टीम ने छापेमारी कर 64 घरों में पकड़ी बिजली चोरी

RNS INDIA NEWS 03/12/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। मंगलवार सवेरे ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी को लेकर बड़ी तादाद में पुलिस व पीएसी के साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान सुल्तानपुर, भोगपुर व जसोद्दरपुर के 64 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। निगम लक्सर और पथरी में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहा है। ऊर्जा निगम को सुल्तानपुर तथा आसपास के देहात क्षेत्र में बड़े स्तर पर बिजली चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। निगम के अधिकारियों ने कई बार चेकिंग कर कार्रवाई भी की, लेकिन हर बार कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया और उन्हें आगे चेकिंग भी नहीं करने दी। इसे देखते हुए ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने लक्सर डिविजन के अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी लेकर मंगलवार सुबह 7 बजे ही सुल्तानपुर पहुंचकर छापेमारी शुरू कर दी। ईई लक्सर एसके गुप्ता ने बताया कि सुल्तानपुर के 26 घरों में बिजली की चोरी पकड़ी गई है। साथ ही टीम ने भोगपुर में 26 और जसोद्दरपुर के 12 घरों में भी बिजली की चोरी पकड़ी है। बताया की सुल्तानपुर वह भोगपुर के 52 लोगों के खिलाफ लक्सर में कोतवाली में वह अन्य 12 लोगों के खिलाफ पथरी थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। टीम में ईई विजिलेंस अरुण कांत, एई सौरभ सिंह दिवाकर, हनुमान सिंह रावत, धनंजय कुमार, विकास कुमार, रोबिन सिंह, एसडीओ प्रवेश कुमार, अमीचंद, निरीक्षक एसके त्यागी, मारूत शाह, जेई पवन सक्सेना, राधेश्याम, संदीप कुमार, अश्विनी कुमार, लक्सर पुलिस से एसआई प्रियंका नेगी, एएसआई रंजीत नौटियाल, पीएसी प्लाटून कमांडर गोविंद सिंह, सिपाही ऋतु, मोहित कुमार, नरेश नेगी, सतेंद्र सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग में तैनात होंगे 599 और अतिथि शिक्षकः डॉ. धन सिंह रावत
Next: पुलिस को देख मांस और बाइक छोड़कर भागा तस्कर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए अल्मोड़ा के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी
  • राशिफल 07 जून
  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.