Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता पर मुकदमा, तीन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/09/2022
rns featured image new

रुड़की। ऊर्जा निगम के रुड़की विद्युत वितरण मंडल में अधीक्षण अभियंताओं में चार्ज लेने को लेकर विवाद हो गया। चार्ज लेने आए अधीक्षण अभियंता की तहरीर पर तबादला हुए अधीक्षण अभियंता समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वह सभी बाहरी लोग थे। सिविल लाइंस कोतवाली को दी तहरीर में अधीक्षण अभियंता अमित कुमार ने बताया कि नौ सितंबर की शाम करीब साढ़े चार बजे वह विद्युत वितरण मंडल रुड़की के कार्यालय पर चार्ज लेने आए। आठ सितंबर को उनका तबादला निगम की ओर से रुड़की में अधीक्षण अभियंता के पद पर हुआ था। जैसे ही वह कार्यभार लेने आए दो लोगों ने उन्हें दरवाजे पर ही रोक दिया। इस पद पर अब तक रहे मुनीश चंद्रा का तबादला हो गया था। मुनीश चंद्रा को उनके सरकारी नंबर पर फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय कुमार टम्टा को कई बार उनके सरकारी नंबर पर फोन मिलाया। उनका फोन भी नहीं उठा। उसके बाद निदेशक परिचालन मदन लाल प्रसाद को फोन किया। उन्होंने फोन उठाया और उन्हें बताया कि अधीक्षण अभियंता मुनीश चंद्रा के लोगों द्वारा कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। मुनीश चंद्रा द्वारा कार्यभार न देने की बात बताई। मुनीश चंद्रा को उनके सरकारी फोन पर व्हाट्सएप मैसेज भी किए। आरोप है कि मुनीष चंद्रा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके तीन लोगों ने चार्ज लेने से रोक दिया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर शाम करीब साढ़े सात बजे कार्यभार संस्थानांतरण कराया। पुलिस ने चार्ज लेने आए अधीक्षण अभियंता अमित कुमार की तहरीर पर तबादला हुए अधीक्षण अभियंता समेत तीन लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में जब्बार निवासी गदरजुडा मंगलौर, विजय निवासी तितावी मुजफ्फरनगर, शिवम निवासी कुरड़ी मंगलौर को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई केदार सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी अधीक्षण अभियंता को नोटिस तामिल कराकर बाकी तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधीक्षण अभियंता सरकारी सेवक हैं। बाकी तीन बाहरी लोग थे, उनके खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने पर गिरफ्तारी की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी ऐक्ट में केस
Next: हरियाणा मार्का पचास पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.