Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उपराष्ट्रपति और सांसद को भी नहीं बख्‍शा साईबर ठगों ने
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उपराष्ट्रपति और सांसद को भी नहीं बख्‍शा साईबर ठगों ने

RNS INDIA NEWS 01/05/2022
default featured image

देहरादून। देहरादून में साइबर ठगों ने खुद को भारत का उपराष्ट्रपति बताकर राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल से धोखाधड़ी की कोशिश की। साइबर ठगों ने उन्हें व्हाट्सऐप पर मैसेज किया था। इसके बाद उनके निजी सचिव ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज करवा दिया।
राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के निजी सचिव कमल गहतोड़ी ने तहरीर में बताया कि 22 अप्रैल को सांसद के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप पर संदेश आया।

ठगों ने खुद को उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू बताया। सांसद को लिखा गया था कि ‘आप से मदद की उम्मीद है और मैसेजकर्ता की कंपनी को भुगतान की आवश्यकता है।’ जिस नंबर से यह संदेश आया उसके व्हाट्सऐप प्रोफाइल पर उपराष्ट्रपति की फोटो भी लगी थी। सांसद को इस पर शक हुआ तो उन्होंने उपराष्ट्रपति कार्यालय से संपर्क साधा, जिसके बाद साइबर ठगी की कोशिश का मामला पकड़ में आया।
इधर, एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ आईटी ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बांग्लादेश : हिन्दू अल्पसंख्यक समुदाय के नेता को पेड़ से बांधकर पीटा
Next: गंगा में नहाते समय डूबे दो युवक, एक को बचाया दूसरा लापता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.