Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उपपा की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और भूमि सुधार पर गहन चर्चा
  • अल्मोड़ा

उपपा की बैठक में महंगाई, बेरोजगारी और भूमि सुधार पर गहन चर्चा

RNS INDIA NEWS 10/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-10 at 18.13.28_11zon

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर सोमवार को द्वारसों में उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य की वर्तमान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में महंगाई, बेरोजगारी, भूमि कानून, भूमि सुधार तथा राज्य के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे मुद्दों पर चिंता व्यक्त की गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना जिन आदर्शों और जन आकांक्षाओं के साथ हुई थी, उन्हें साकार करने के लिए जनहित की नीतियों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने नैनीसार और डांडा कांडा आंदोलनों से जुड़े जनसंघर्षों को राज्य के जनआंदोलन की प्रेरक धारा बताया। परिचर्चा के दौरान प्रतिभागियों ने स्मार्ट मीटरों की जबरन स्थापना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बिना जनता की अनुमति के मीटर लगाए जाना अनुचित है और इससे आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ‘जल, जंगल और ज़मीन’ से जुड़े प्रश्नों तथा नैनीसार और डांडा कांडा जैसे जनसंघर्षों पर विस्तार से चर्चा के लिए अगली बैठक 18 नवम्बर को आयोजित की जाएगी। बैठक में पी.सी. तिवारी, अधिवक्ता विनोद तिवारी, ममता बिष्ट, पूजा, ममता जोशी, गोपाल राम, राजेन्द्र सिंह, पद्म सिंह, किशन सिंह, गिरधारी कांडपाल और गणेश सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बैठक का समापन राज्य की जनता के हक-हकूक और जनसंघर्षों को और सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुरपका-मुँहपका टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित
Next: एनडीपीएस एक्ट के वारंटी को सल्ट पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.