Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ का तृतीय अधिवेशन सम्पन्न
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ का तृतीय अधिवेशन सम्पन्न

RNS INDIA NEWS 30/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ का तृतीय द्विवार्षिक अधिवेशन नगर के एक निजी होटल में आयोजित हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, महापौर अजय वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल और राज्य पलायन आयोग के सदस्य अनिल शाही की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुसाई ने केंद्रीय मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाने, सेवा समाप्ति पर रोक लगाने और समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की। अजय टम्टा ने आश्वासन दिया कि सरकार उपनल कर्मचारियों के हित में ठोस नियमावली बनाएगी, जिससे अधिक से अधिक कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही नियमितीकरण की घोषणा कर चुके हैं और जल्द ही ठोस नियमावली बनाई जाएगी। विशिष्ट अतिथि अनिल शाही ने नियमावली को सरल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही, जबकि महापौर अजय वर्मा ने प्रदेशभर से आए कर्मचारियों का स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कर्मचारियों की मांगों को पूरी मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया। अधिवेशन के दौरान संघ के नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। रमेश शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, नितिन कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष और प्रमोद गुसाई को प्रदेश महामंत्री चुना गया। पूरन भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल गढ़िया को उपाध्यक्ष और तेजा बिष्ट को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। त्रिभुवन बसेड़ा को संगठन मंत्री, मनोज गढ़कोटी को प्रवक्ता और गणेश गोस्वामी को संरक्षक बनाया गया। इस अधिवेशन में प्रदेशभर से आए उपनल कर्मचारी संघ के सदस्यों और जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 मार्च
Next: महिला समेत आठ लोगों ने सोने के बिस्कुट बेचने के नाम पर 70 लाख लूटे

Related Post

IMG-20260623-WA0008_11zon
  • अल्मोड़ा

सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा

मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सोनी बिनसर के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.