Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उपनल कर्मचारियों ने दिया अस्पताल और जिला प्रशासन को 24 घन्टे का अल्टीमेटम
  • नैनीताल

उपनल कर्मचारियों ने दिया अस्पताल और जिला प्रशासन को 24 घन्टे का अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मचारियों ने अस्पताल और जिला प्रशासन को 24 घन्टे का अल्टीमेटम दे दिया है। मांग उठाई कि यदि इस अवधि के भीतर कोरोना ड्यूटी कर रहे उपनल कर्मियों के रहने के लिए होटल की व्यवस्था, नाईट डयूटी रेस्ट न मिला तो कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। एसटीएच के उपनल कर्मियों ने पूर्व में नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर कई दिनों तक कार्यबहिष्कार किया था। जिसके बाद शासन ने उन्हें मांगें पूरी किये जाने का आश्वासन दिया था। जिसके बाद उपनल कर्मियों ने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया था। हालांकि, इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें कोविड ड्यूटी में लगा दिया था। साथ ही कहा था उन्हें कोविड ड्यूटी के बाद रहने के लिए होटल में कमरा दिया जाएगा। 13 दिन बाद भी कमरा न दिए जाने से नाराज उपनल कर्मियों ने सोमवार को कार्यबहिष्कार कर दिया। अस्पताल परिसर में करीब 150 उपनल कर्मचारियों ने एकत्र होकर जमकर नारेबाजी की। एसटीएच उपनल कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह बोरा ने कहा कि 24 घन्टे के भीतर यदि सभी उपनल कर्मियों को कमरा न मिला तो पूर्ण कार्यबहिष्कार शुरू किया जाएगा। उपनल कर्मी खेमराज साहू ने कहा कि कोविड ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को नाईट ऑफ तक नहीं दिया जा रहा। दिन रात शिफ्ट वाइज डयूटी कर रहे कर्मचारियों को समय पर खाना-पानी तक नसीब नहीं हो रहा। इस मौके पर महेश, मोहन सिंह रावत, नीरज गडिय़ा, मनमोहन पाटनी, विक्की शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मजदूर ने की गमछे का फंदा बना आत्महत्या
Next: उत्तर प्रदेश में मेडिकल स्टाफ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त मानदेय

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.