Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उपद्रव फैलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी को पांच टीम बनीं
  • हरिद्वार

उपद्रव फैलाने के आरोपियों की गिरफ्तारी को पांच टीम बनीं

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

रुड़की। पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन गुड़मंडी गेट के बाहर पुलिस पर हमला करने, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पांच टीमें गठित की हैं। अज्ञात आरोपियों में कुछ की पहचान हो गई है।
पंचायत चुनाव में नारसन बॉक की मतगणना गुड़ मंडी परिसर में हुई थी। गुरुवार को टिकौला जिला पंचायत सीट के परिणाम को लेकर आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार द्वारा आपत्ति जताई गई थी। जिसके बाद भारी संख्या में लोग गुड़मंडी गेट पर जमा हो गए थे। जहां पर बाद में पुलिस पर पथराव हुआ जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस बारह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 250 अज्ञात पर भी मुकदमा दर्ज है। कई की पहचान हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में पांच टीमों का गठन किया है। सीओ पंकज गैरोला का कहना है कि पूरा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। लेकिन अंत समय में पुलिस पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से आरोपियों की पचाहन कर ली गई है। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीसीटीवी में कैद हुई ज्वैलरी शौरूम में चोरी के प्रयास की घटना
Next: मारपीट में जिला पंचायत सदस्य के पति पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.