Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उपचार के दौरान फैक्ट्रीकर्मी ने दम तोड़ा
  • हरिद्वार

उपचार के दौरान फैक्ट्रीकर्मी ने दम तोड़ा

RNS INDIA NEWS 28/01/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  सड़क दुर्घटना में घायल फैक्ट्रीकर्मी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़ित परिवार के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। दो दिन पूर्व फैक्ट्री कर्मी कमल कुमार (35) निवासी रायपुर सादात थाना नगीना देहात जनपद बिजनौर हाल निवासी चोली शहाबुद्दीनपुर किसी काम से चोली बस स्टैंड पर गया था। तभी वहां अज्ञात वाहन की चपेट में आकर कमल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन से कमल का उपचार चल रहा था। जहां अस्पताल में शनिवार को कमल ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पीड़ित परिवार के अश्वनी ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उपनिरीक्षक नवीन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 29 जनवरी को जाएगी रामलला के दर्शन को स्पेशल ट्रेन अयोध्या
Next: फायरिंग मामले में 50 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.