Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उपचार के दौरान हुई महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा
  • देहरादून

उपचार के दौरान हुई महिला की मौत पर परिजनों का अस्पताल में हंगामा

RNS INDIA NEWS 28/02/2022
rns featured image new

विकासनगर। उप जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के मुख्य गेट को करीब आधा घंटे तक बंद रखा। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत किया और अस्पताल के मुख्य गेट को खुलवाया। वहीं, मृतक महिला के बेटे नरेंद्र कुमार ने कोतवाली पुलिस में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में पृथ्वीपुर निवासी गजला देवी (40) रसौली का उपचार कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी। 24 फरवरी को महिला का आपरेशन किया गया। आपरेशन के बाद से ही महिला उपचार के लिए उप चिकित्सालय में भर्ती थी। रविवार दोपहर को उपचार के दौरान ही महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। हंगामा कर रहे परिजनों ने कहा कि चिकित्सक की ओर से की गई मांग पूरी नहीं किए जाने पर उपचार में लापरवाही बरती गई। आपरेशन के बाद समय से मरीज को दवाई समेत अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं कराई गई, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। 24 फरवरी को आपरेशन के होने बाद से ही परिजनों की ओर से समय पर दवाई और अन्य सुविधाएं नहीं दिए जाने की मांग की जा रही थी। परिजनों ने देर शाम इस संबंध में कोतवाली पुलिस में तहरीर भी दी है।

महिला आपरेशन के बाद बिल्कुल ठीक थी। रविवार सुबह के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उसके बाद मौत हो गई। मौत के कई कारण हो सकते हैं, जिसकी पुष्टि पीएम के बाद ही हो सकती है। — डा. विजय सिंह, सीएमएस, उप जिला चिकित्सालय

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम में टैक्स भरने वालो का तांता
Next: मौसम पूर्वानुमान : एक मार्च से प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.