Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • उपजिला अस्पताल के लिए बजट हुआ अनुमोदित
  • पौड़ी

उपजिला अस्पताल के लिए बजट हुआ अनुमोदित

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिलाधिकारी पौड़ी डा. आशीष चौहान की अध्यक्षता में उप जिला अस्पताल कोटद्वार के चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5 करोड़ 10 लाख का बजट अनुमोदित किया गया। चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में आवंटित धनराशि के व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। बताया कि 19 मानक मदों में आवंटित 4 करोड़ 65 लाख के सापेक्ष लगभग 2 करोड़ 66 लाख की धनराशि का व्यय किया गया है। 1 करोड़ 98 लाख शेष है। चालू वित्तीय वर्ष में चिकित्सा प्रबंधन समिति को अभी तक यूजर्स चार्जेज के रुप में लगभग 99 लाख 24 हजार की धनराशि प्राप्त हुई है। बैठक में समिति द्वारा अस्पताल के सफल संचालन को 5 प्रस्ताव डीएम के सामने रखे। जिसमें चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए संशोधित बजट प्रस्ताव, वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 5 करोड़ 10 लाख के अनुमानित बजट का प्रस्ताव, 2025-26 के लिए विभिन्न प्रयोजनों को निविदा आमंत्रित किए जाने, वित्तीय वर्ष 2024-25 चिकित्सा प्रबंधन समिति का चार्टेड एकाउन्टेंट से ऑडिट कोटेशनों के माध्यम से कराए जाने व अस्पताल के आकस्मिक विभाग में चिकित्सकों एवं अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ को कार्य के संपादन, सुगम व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाना शामिल रहा। सीएमओ डा. पारुल गोयल ने बताया कि उप जिला अस्पताल कोटद्वार के आगामी वित्तीय वर्ष के बजट अनुमोदित हो गया है। इस अवसर पर उप जिला अस्प्ताल कोटद्वार के पीएमएस डा. राजीव पाल, चिकित्सालय प्रबंधक बीएस रावत, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय नेगी, गणेश गौड़, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग में वैशाखी मेले की तैयारियां शुरू
Next: कीर्तिनगर में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.