Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • यूओयू में 25 करोड़ के भवनों का लोकार्पण करेंगे सीएम
  • नैनीताल

यूओयू में 25 करोड़ के भवनों का लोकार्पण करेंगे सीएम

RNS INDIA NEWS 10/01/2023
default featured image

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) का सातवां दीक्षांत समारोह 11 जनवरी को तीनपानी स्थित मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। जिसमें स्नातक-स्नातकोत्तर में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 23 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। सत्र 2020-21 के 18263 छात्रों को डिग्रियां भी दी जाएंगी। समारोह की शुरुआत में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यूओयू परिसर में बने करीब 25 करोड़ के 5 नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण करेंगे।
दीक्षांत समारोह की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। विवि परिसर में पूर्वाभ्यास के बाद कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी, कुलसचिव प्रो. रश्मि पंत और प्रो. सोमेश कुमार ने पत्रकार वार्ता की। कुलपति प्रो. नेगी ने बताया कि दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति/राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शिरकत करेंगे। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले 3 लोगों को मानद उपाधि प्रदान की जा रही है। जिनमें पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, बसंती देवी और लोक कलाकार नंदलाल भारती शामिल हैं। समारोह की शुरुआत में मुख्यालय परिसर में स्थित बहुउद्देशीय भवन, अतिथि गृह, कर्मचारी आवास, एमपीडीडी और विज्ञान भवन का लोकार्पण किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोट गांव की महिला पर भालू ने हमला कर जख्मी किया
Next: देश भर में सांप्रदायिक एकता बनाए रखने के लिए कांग्रेस ही विकल्प: अतुल रावत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.