Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूओयू की 26 अप्रैल से आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी हुई स्थगित
  • देहरादून

यूओयू की 26 अप्रैल से आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी हुई स्थगित

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण ने शासन-प्रशासन के साथ ही आम आदमी की परेशानी बढ़ा दी है। बढ़ते कोरोना संक्रमण का प्रभाव एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर पड़ा है। प्रदेशभर में जहां शिक्षण संस्थान बंद हो रहे हैं, वहीं परीक्षाएं भी स्थगित करनी पड रही हैं। अब उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने भी शीतकालीन सत्र से संबंधित सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं को अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। यह परीक्षाएं 26 अप्रैल से आयोजित की जानी थी, लेकिन कोविड-19 के कारण विश्वविद्यालय द्वारा असामान्य विषम परिस्थितियों को देखते हुए इन्हें स्थगित करने का फैसला लिया है। बता दें कि कुमाऊं विश्वविद्यालय, श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय भी बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला ले चुके हैं। वहीं सरकर प्रदेश के मैदानी जिलों में उच्च शिक्षण संस्थान 30 अप्रैल तक बंद करने के आदेश दे चुकी है। उच्च शिक्षण संस्थान बंद होने के चलते ही परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं, क्योंकि अधिकांश कॉलेज परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षा की कक्षाओं को छोडक़र सभी स्कूल बंद हैं। हालांकि सरकार ने अभी तक बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कोई फैसला भी नहीं लिया है। कोरोना संक्रमण अगर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो सरकार बोर्ड परीक्षाओं को भी स्थगित करने का फैसला ले सकती है। साथ ही एक बार फिर प्रदेश में सभी स्कूल बंद हो सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम आवास कूच कर रहे उपनल कर्मचारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर रोका
Next: कोरोना के बीच जेईई मेंस प्रवेश परीक्षा स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.