Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम आवास कूच कर रहे उपनल कर्मचारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर रोका
  • देहरादून

सीएम आवास कूच कर रहे उपनल कर्मचारियों को पुलिस ने हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर रोका

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
rns featured image new

देहरादून। उपनल कर्मचारियों के तेवर तल्ख हो गए हैं। मांगों को लेकर आंदोलनरत प्रदेशभर के कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास कूच के लिए निकले। हाथीबडक़ला पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग पर रोक लिया। उपनल कर्मचारियों ने दून मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय की ओर से जारी किए गए अल्टीमेटम पर कड़ी आपत्ति जताई है। समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण की मांग को लेकर उपनल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले 54 दिन से धरना जारी है। सहस्रधारा रोड स्थित एकता विहार के साथ ही अन्य जनपदों में भी धरना दिया जा रहा है। आज सभी कर्मचारियों ने परेड ग्राउंड में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हाथीबडक़ला में बैरिकेडिंग पर ही रोक दिया। इससे पहले शुक्रवार को महासंघ के महामंत्री हेमंत सिंह रावत ने कहा कि सरकार की अनदेखी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। दून मेडिकल कॉलेज और चिकित्सालय से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कर्मचारियों को कहा गया है कि 17 अप्रैल तक ड्यूटी पर लौटें। वरना उन्हें निकाल दिया जाएगा। जबकि, मुख्यमंत्री और सैनिक कल्याण मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा। उसके बावजूद विभाग की ओर से ऐसी कार्रवाई संदेह होता है कि सरकार और शासन के बीच दोनों कोई तालमेल नहीं है।
बताया कि जिन राजनीतिक दलों, संघों व कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन को समर्थन दिया है, उनसे मुख्यमंत्री आवास कूच में शामिल होने का आग्रह किया गया। इस दौरान मुख्य संयोजक आंदोलन महेश भट्ट, विनोद गोदियाल, दीपक चौहान, विजय राम खंकरियाल, विपिन सवाल, भावेश जगूड़ी, हरीश कोठारी, हरीश पनेरु, दीवान सिंह आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साप्ताहिक हाट बाजार अगले दो सप्ताह के लिये प्रतिबंधित
Next: यूओयू की 26 अप्रैल से आयोजित होने वाली परीक्षाएं भी हुई स्थगित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.