Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उन्नत कृषि उत्पादन तकनीकी से आय वृद्धि पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

उन्नत कृषि उत्पादन तकनीकी से आय वृद्धि पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/02/2023
compressed_FPO Training

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के चमोली जनपद में कार्यरत जनमैत्री कल्पघाटी युवा समिति जोशीमठ के तत्वावधान में नाबार्ड द्वारा प्रायोजित उन्नत कृषि उत्पादन तकनीकी से आय वृद्धि विषय पर एक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भाकृअनुप.विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चमोली जनपद के जोशीमठ विकास खंड के पाँच एफ़पीओ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी सहित कुल 26 लोगों ने प्रतिभागिता की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उनके क्षेत्रों में उत्पादित होने वाली प्रमुख फसलों की उत्पादन तकनीकी तथा उनके रोग एवं कीट प्रबन्घन की जानकारी दी गयी तथा किसानों को इन फसलों की खेती में आने वाली परेशानियों का निराकरण किया गया। प्रशिक्षणार्थियों को फसलों में उपयोगी जैव उर्वरकों की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा कृषकों को कृषि कार्यो में प्रयुक्त होने वाले छोटे कृषि यंत्रों तथा विभिन्न फसलों की मढ़ाई और गहाई हेतु संस्थान द्वारा विकसित यंत्रों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आजीविका की अन्य विधाओं जैसे बेमौसमी सब्जी उत्पादन मौन पालन मशरूम उत्पादन आदि के विषय भी शामिल किए गए।
एफ़पीओ की कार्य प्रणाली और व्यापार योजना पर भी कृषि विज्ञान केंद्र अल्मोड़ा के प्राध्यापक डॉ0 आरपी सिंह नाबार्ड अल्मोड़ा के जिला प्रबन्धक गिरीश पंत और ग्रामीण व्यापार इनक्यूबेटर से योगेश भट्ट द्वारा जानकारी दी गई। औषधीय एवं सगंध फसल उत्पादन की जानकारी हेतु गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान का भ्रमण भी कराया गया।

कार्यक्रम का समापन करते हुए भाकृअनुप.विेवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ0 लक्ष्मी कान्त ने सभी प्रशिक्षणार्थियों का अभिनन्दन करते हुए उन्हें संस्थान के शोध कार्य और उसके अधिदेश के बारे में बताया। साथ ही संस्थान के ऐप फसल गुरु और कृषि समृद्धि की भी जानकारी दी। उन्होने सबका आह्वान किया कि वे संस्थान की नई तकनीकों को सीख उनका लाभ उठाने के साथ.साथ उसे अन्य किसानों को भी सिखायें। उन्होने अगले कार्यक्रमों में किसानो के लिए फलोत्पादन और पुष्पोद्पादन की जानकारी देने हेतु कहा। सभी किसान जब मिल कर आगे बढ़ेगे तभी क्षेत्र का विकास होगा।

प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सम्पूर्ण कार्यक्रम को शिक्षाप्रद व सूचनात्मक बताया गया तथा कृषकों ने भविष्य में संस्थान में आकर विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम का समन्वयन डॉ0 पंकज कुमार मिश्रा बृज मोहन पाण्डेय और कुशाग्रा जोशी द्वारा किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुख्‍यात ठग को दून से उठाकर ले गई यूपी पुलिस, भेजा जेल
Next: चाचा ससुर ने मारपीट कर बहू का हाथ तोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग
  • एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब
  • स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ
  • विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने धूमधाम से मनाया 103वां स्थापना दिवस
  • 6 जुलाई को होगी राजनीतिक दलों और बीएलए-1 की बैठक
  • सेवा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ, करियर काउंसलिंग सत्र रहे विशेष कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.