Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यूनिपोल के टेंडर पर उठाए सवाल, ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया टेंडर
  • हरिद्वार

यूनिपोल के टेंडर पर उठाए सवाल, ब्लैक लिस्टेड कंपनी को दिया टेंडर

RNS INDIA NEWS 27/09/2021
default featured image

रुड़की। नगर निगम क्षेत्र के 80 यूनीपोल का टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विज्ञापन कंपनी को एक वर्ष के लिए साठ लाख में यह टेंडर दिया गया है। जबकि दूसरी विज्ञापन कंपनी ने टेंडर लेने वाली कंपनी के खिलाफ नगर निगम में शिकायत की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस कंपनी को टेंडर मिला है उसको गाजियाबाद नगर निगम ने ब्लैक लिस्ट किया हुआ है।
रुड़की नगर निगम क्षेत्र में 80 यूनीपोल लगे हुए हैं। इन सभी पर विज्ञापन करने के लिए दो वर्ष का पूर्व में टेंडर किया गया था। जबकि इस वर्ष यह टेंडर प्रक्रिया एक वर्ष के लिए की जा रही है। जिसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। पूर्व की विज्ञापन कंपनी को ही एक वर्ष के लिए करीब साठ लाख में 80 यूनीपोल पर विज्ञापन करने की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी कंपनी और नगर निगम के बीच करारनामा की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। लेकिन नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया पर दूसरी टेंडर कंपनी ने सवाल खड़े कर दिए हैं। दूसरी विज्ञापन कंपनी ने नगर आयुक्त को लिखा ज्ञापन सहायक नगर आयुक्त को सौंपा। आरोप है कि जिस कंपनी को टेंडर दिया जा रहा है। उस कंपनी ने गाजियाबाद नगर निगम में टेंडर लिया था। किसी मामले को लेकर वहां कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। दावा किया कि ऐसी कंपनी को टेंडर देने से नगर निगम को भी राजस्व की हानि हो सकती है। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि शिकायती पत्र को पढ़ने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशन लेने गई वृद्धा लापता
Next: हथियारबंद बदमाशों ने की दो घरों में बंधक बना लूट

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.