Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने की एस राजू की गिरफ्तारी की मांग, पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी को बताया अधूरा न्याय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने की एस राजू की गिरफ्तारी की मांग, पूर्व अध्यक्ष की गिरफ्तारी को बताया अधूरा न्याय

RNS INDIA NEWS 08/10/2022
rns featured image new

 

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए यूकेएसएसएससी वीपीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली की जांच में आयोग के पूर्व चेयरमैन आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल, परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया को गिरफ्तार किया है। ऐसे कांग्रेस पार्टी ने इसे अधूरा न्याय बताते हुए कुछ सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के नाम भी सामने आने चाहिए जिन्होंने एस राजू के कहने के बाद भी इस मामले में कार्यवाही नहीं की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने एसटीएफ की इस कार्रवाई को बड़ा कदम बताते हुए इसे कांग्रेस की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि उपनेता प्रतिपक्ष रहते हुए उन्होंने इस विषय को विधानसभा में उठाया था और तत्कालीन संसदीय कार्य मंत्री रहे प्रकाश पंत ने इस मामले में सरकार की ओर से बयान दिया था कि टेंपरिंग ऑफ कॉपी हुई है लेकिन दुर्भाग्य से संसदीय कार्य मंत्री रहे प्रकाश पंत का निधन हो जाता है और इस मामले में कार्रवाई रुक जाती है। उन्होंने कहा कि आज यूकेएसएसएससी के चेयरमैन रहे आरबीएस रावत की गिरफ्तारी हुई है जो कि बड़ा कदम है, अब देखना होगा कि सरकार इस में पैरवी सही तरीके से करती है या नहीं। क्योंकि, आज कमजोर पैरवी की वजह से 4 लोगों की जमानत भी हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि आरबीएस रावत से सख्ती से पूछताछ की जाती है तो कई चीजें खुलकर सामने आ सकती हैं। आज हुई उनकी गिरफ्तारी को कांग्रेस की जीत के रूप में देखा जा सकता है। करन माहरा का कहना है कि लेकिन यह अभी आधा न्याय है, क्योंकि एस राजू की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने एक बयान दिया था कि जांच ना होने देने के लिए सफेदपोश नेता ने उन पर दबाव डाला, इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि इसकी वह 4 बार रिपोर्ट कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही है। करन माहरा ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे अधिकारियों के नाम भी सामने आने चाहिए जिन्होंने एस राजू के कहने के बाद भी इस मामले में कार्यवाही नहीं की। इसके अलावा यह भी जांच होनी चाहिए कि वह कौन सफेदपोश नेता था जो जांच नहीं होने देना चाहता था। कांग्रेस ने मांग उठाते हुए कहा कि एस राजू को गिरफ्तार करने के साथ ही उनसे कड़ाई से पूछताछ की जानी चाहिए। कांग्रेस का कहना है कि जब तक सफेदपोश नेता और ऐसे रसूखदार अधिकारी जिन्होंने हाकम सिंह जैसे लोगों को संरक्षण प्रदान किया। उन सबकी गिरफ्तारी जब तक नहीं होती तब तक यह जांच अधूरी मानी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अलकनंदा में गिरी कार, एक घायल
Next: राइंका गजा के शिक्षकों और छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.