Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूक्रेन ने पीएम मोदी से मांगी मदद, कहा-आपका रसूख है रूस से बात करें
  • अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन ने पीएम मोदी से मांगी मदद, कहा-आपका रसूख है रूस से बात करें

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
rns featured image new

कीव। रूसी हमले के शिकार यूक्रेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। यूक्रेन के भारत में एम्बेसेडर ने कहा- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से बात करें। मोदी का वर्ल्ड लीडर के तौर पर जो रसूख है, उसकी वजह से पुतिन उनकी बात जरूर सुनेंगे। इसी बीच यूक्रेन का दावा है कि उसने 6 रूसी फाइटर जेट्स को मार गिराया है। बताया जाता है कि यूक्रेन के कई गांव पर रूसी सेना का कब्जा हो गया है। यहां सिलसिलेवार धमाके हो रहे हैं। इस बीच, बेलारूस बॉर्डर से भी रूस ने हमला बोल दिया। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सला वॉन डेर लेयेन ने गुरुवार को कहा कि यूरोपीय संघ रूस से यूक्रेन में सैन्य अभियान तुरंत रोकने का आह्वान करता है।

एक संयुक्त बयान में कहा गया, हम रूस से आह्वान करते हैं कि हमले तुरंत रोके जाएं, वह यूक्रेन से अपनी सेना वापस बुलाए और यूक्रेन की संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करे। यूरोपीय संघ इस संकट में यूक्रेन और उसके लोगों के साथ खड़ा है। दरअसल लंबे तनाव के बाद रूस ने गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे यूक्रेन पर हमला बोल दिया। मिसाइल हमले में यूक्रेन के 9 नागरिकों की मौत हो गई है। रूस की फौज यूक्रेन के कई इलाकों में पहुंच चुकी है। कई पैराट्रूपर्स यूक्रेन के मिलिट्री इंस्टॉलेशन्स पर उतारे गए हैं। इधर, यूक्रेन ने भारत से मदद मांगी है तो दूसरी तरफ, यूरोपीय यूनियन ने रूस की इकोनॉमी तबाह करने की धमकी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्राओं संग जबरन डांस के वायरल वीडियो पर प्रधानाचार्य के खिलाफ बैठी जांच
Next: नंबर बढ़वाने को छात्र ने बोर्ड को कोर्ट में घसीटा, 3 साल बाद अब मिली जीत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.