Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूक्रेन के शहरों पर बमबारी, हवाई हमलों का अलर्ट, पूरे देश में बजे वॉर सायरन
  • अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के शहरों पर बमबारी, हवाई हमलों का अलर्ट, पूरे देश में बजे वॉर सायरन

RNS INDIA NEWS 13/03/2022
rns featured image new

कीव। रूस और यूक्रेन में तनाव कम होता नहीं दिख रहा। ऐसे में दुनिया के कई देश रूस पर लगाम लगाने के लिए आर्थिक प्रतिबंधों की चोट कर रहे हैं। लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन टस से मस नहीं हो रहे। वहीं रूस पूर्वी यूक्रेन में लगातार हवाई हमला कर रहा है। इसके अलावा, मिसाइलों के जरिए भी यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि राजधानी कीव में भी रूसी विमानों ने बम बरसाए हैं। इसी बीच, पूरे यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी कर दिया गया है। कीव, ओडेसा, तर्नोपिल में वॉर सायरन बज रहे हैं। इसके अलावा, चेर्निवत्सी, लवीव, जेपोरिजिया में भी सायरन बजने लगे हैं। माना जा रहा है कि रूसी लड़ाकू विमान किसी भी वक्त यूक्रेन के इन शहरों पर बम बरसा सकते हैं। ऐसे में लोगों ने शेल्टर्स में शरण ले ली है।

रूस द्वारा लगातार यूक्रेन के प्रमुख शहरों को निशाना बनाया ज रहा है। इसके पीछे का इरादा यूक्रेन की सेना का मनोबल तोडऩा है। हालांकि, अभी तक रूस को यूक्रेन की सेना की तरफ से कड़ी टक्कर देखने को मिली है। हालांकि, युद्ध का प्रभाव भी देखने को मिला है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोगों को जान बचाने के लिए अपने घरों को छोडऩा पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया है कि युद्ध से बचने के लिए अभी तक यूक्रेन से 25 लाख लोगों ने घर छोड़ा है। इन शरणार्थियों ने पोलैंड, हंगरी, रोमानिया जैसे देशों में जाकर शरण ली है। इनमें से अधिकतर शरणार्थी बच्चे, बूढ़े और महिलाएं हैं, क्योंकि युवाओं ने जंग में हिस्सा लिया हुआ है।

इसी बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर मेलिटोपोल शहर के महापौर का अपहरण करने का आरोप लगाया और इसकी तुलना ‘आतंकवादियों’ के कार्यों से की। जेलेंस्की ने बीती शाम एक वीडियो संबोधन में कहा, ‘वे आतंक के एक नए चरण में चले गए हैं, जिसमें वे यूक्रेन के वैध स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधियों को मिटाने, उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।’ यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के उप प्रमुख किरिल टिमोशेंको ने सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि इस वीडियो में एक चौराहे पर महापौर इवान फेडोरोव को ले जा रहे हथियारबंद लोगों का समूह दिख रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन में कीव और अन्य शहरों की ओर बढ़ रही है रूसी सेना
Next: जंग के 2 हफ्ते, रूस पर लगे उत्तर कोरिया से भी ज्यादा प्रतिबंध, 70 साल का टूटा रिकॉर्ड

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.