Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूक्रेन-अमेरिका के सेना प्रमुखों की खुफिया बैठक, रूस के साथ छिड़ी जंग पर बनाई रणनीति
  • अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन-अमेरिका के सेना प्रमुखों की खुफिया बैठक, रूस के साथ छिड़ी जंग पर बनाई रणनीति

RNS INDIA NEWS 19/01/2023
rns featured image new

मॉस्को।  रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग को एक साल होने को है। वैश्विक दबाव और तमाम प्रतिबंधों के बावजूद भी रूस इस जंग से पीछे हटने को तैयार नहीं है। ऊपर से वह यूक्रेन पर हमले तेज करता जा रहा है। इसी बीच ऐसा पहली बार है, जब शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारी आर्मी जनरल मार्क मिले ने अपने यूक्रेनी समकक्ष से मुलाकात की है।
दोनों सैन्य अधिकारियों के यूक्रेन-पोलैंड सीमा के पास यह मुलाकात हुई। सैन्य प्रमुखों के बीच यह बैठक रूस के साथ छिड़ी जंग के एक साल पूरे होने से ठीक कुछ दिन पहले हुई है। ऐसे में इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अमेरिकी सेना प्रमुख मार्क मिले और यूक्रेन के मुख्य सैन्य अधिकारी जनरल वालेरी जैलुजनी के बीच यह बैठक एक अज्ञात स्थान पर घंटों तक हुई। बता दें, दोनों सैन्य अधिकारियों के बीच इससे पहले कई बार बातचीत हुई है, लेकिन इस तरह वे पहली बार मिले हैं।
दोनों सैन्य प्रमुखों के बीच यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को दी जाने वाले सैन्य मदद में तेजी ला रहे हैं। अमेरिका ने हाल ही में यूक्रेन को पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम भेजा है। वहीं नीदरलैंड ने भी यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली भेजेने का एलान किया है।
अमेरिका और यूक्रेन के सैन्य अधिकारियों की मुलाकात के बीच वहीं रूस ने दावा किया है कि यूक्रेनी शहर सोलेदार उसके नियंत्रण में हैं। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि सोलेदार और अन्य पूर्वी शहरों में यूक्रेनी सेना का संघर्ष जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आठ हजार की रिश्वत लेते पशु चिकित्साधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
Next: मौसम पूर्वानुमान: राज्य में 23 जनवरी से 27 जनवरी तक बारिश, बर्फ़बारी का अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.